बाबासाहब अंबेडकर की मूर्ति पर पोता काला रंग:अशोकनगर में लोगों ने सड़क पर लगाया जाम; FIR दर्ज, बसपा 2 मई को करेगी प्रदर्शन

Updated on 30-04-2025 12:59 PM

अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के चेहरे पर काले रंग के निशान लगा गए। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा की सफाई की।

घटना से गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की। सड़क पर बैठकर विरोध जताया। जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को लेकर बसपा 2 मई को विरोध-प्रदर्शन करेगी।

सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही पुलिस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शन नहीं थमा। पार्क से उठकर प्रदर्शनकारी थाने पहुंच गए।थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म किया गया।

बसपा बोली- शांति भंग करने का प्रयास हो रहा बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश अहिरवार ने बताया कि जिले में बीते कुछ दिनों से बाबासाहब की प्रतिमाओं से अलग-अलग स्थानों पर दो-तीन बार छेड़छाड़ हो चुकी है। जिले की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। रात को अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के चेहरे पर काला रंग लगा दिया। पुलिस ने एफआईआर कर ली है। 24 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस प्रकार की घटना का कृत्य वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

19 अप्रैल को चंदेरी में प्रतिमा का पंजा तोड़ा था बता दें कि 19 अप्रैल को अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के कुरवासा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पंजा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.