एक वर्ष में बेकलॉग के रिक्त पदों की होगी भर्ती : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश में बेकलॉग के रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए शासन एक विशेष अभियान चला रहा है। इसमें विशेष प्रशिक्षण देकर भर्तियाँ होगी। साथ ही इंदौर में अलग-अलग केंद्र बनाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि आपकी समस्याओं का समाधान आपके साथ मिल कर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में रहकर पढ़ने वाले जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों और समस्याओं को दूर कर बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को इंदौर के राजीव गांधी चौराहे स्थित शुभकाराज गार्डन में एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, गजेन्द्र सिंह पटेल और विधायक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों के साथ बैठकर जनजातीय प्रतिभाओं को देख मुख्यमंत्री हुए प्रभावित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में बनाए गए पंजीयन केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा भरे गए पंजीयन फार्म में उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्यार्थियों के बीच पहुँचे और उनका अभिवादन किया। मंच पर आकांक्षा छात्रावास की छात्राओं और धार जिले के बाग के जनजातीय कलाकारों के साथ अपने हाथों में तीर कमान लेकर लोक नृत्य किया। विद्यार्थी संवाद के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया।

जितेन्द्र ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

इंदौर में रह कर अध्ययन कर रहे खण्डवा में आशापुर के बीएससी के छात्र जितेन्द्र बारे ने चर्चा में कहा कि यह अच्छा अवसर है जहाँ कई विद्यार्थी अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं। छात्र जितेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टंट्या मामा की पुण्य-तिथि पर गौरव यात्रा आयोजित कर जनजातीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। इसके लिए सभी छात्रों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.