शादी समारोह के स्टेज से फिर गायब हुआ उपहारों से भरा बैग

Updated on 13-12-2023 12:50 PM

भोपाल शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर के मैरिज गार्डनों में चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। दो दिन के अंदर मिसरोद के बाद सोमवार रात खजूरी सड़क इलाके में स्टेज पर रखा हुआ उपहारों से भरा बैग पलक झपकते गायब हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी खराब होने से वारदात के फुटेज नहीं मिल सके हैं।

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार बैरागढ़ निवासी महेश प्रेमचंदानी बैंक में कार्यरत है। सोमवार को उनकी बेटी की शादी ग्राम भौंरी स्थित प्ले होटल में थी। रात 12 बजे तक समारोह में आए अधिकांश मेहमान वापस चले गए थे। इसके बाद महेश व उनका परिवार स्टेज पर वर-वधु के साथ फोटो खिंचवा रहा था। स्टेज पर ही उपहार में मिले लिफाफों से भरा बैग रखा हुआ था। फोटो खिंचवाने के बाद परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो देखा कि उपहारों वाला बैग गायब था। आसपास तलाश करने पर भी जब बैग नहीं मिला तो महेश प्रेमचंदानी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। बता दें कि मिसरोद थाना इलाके में 11-12 दिसंबर की रात गौरी ग्रीन गार्डन में रविंद्र विजयवर्गीय के परिवार का शादी समारोह था। रात करीब 12:15 बजे स्टेज से उपहारों वाला बैग चोरी चला गया था। उसमें मोबाइल फोन सहित करीब 60 हजार रुपये कीमत का सामान रखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.