बागसेवनिया लूट प्रकरण... पेड़ों की आड़ और अकेला दुकानदार देखकर लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप को बनाया था निशाना

Updated on 23-08-2024 12:27 PM
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में स्थित एक ज्वैलरी दुकान में हेलमेटधारी बदमाशों द्वारा बंदूक की नोंक पर की गई लूट का मामला पूरी तरह से साफ हो गया है। पुलिस ने आरोपितों से एक सप्ताह तक लगातार पूछताछ की, जिसमें आरोपितों ने लूट की प्लानिंग से लेकर रुपयों के बंटवारे की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। साथ ही आरोपितों के कब्जे से करीब साठ लाख रुपयों का लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया है। इनमें 700 ग्राम सोना, करीब चार किलो चांदी और नगदी शामिल है।

वारदात से पहले की थी रेकी

वारदात के मुख्य आरोपित आकाश राय और मोहित सिंह बघेल ने बताया कि ज्वैलरी दुकान पर कई दिन से रेकी कर रहे थे। लूट के लिए इसे इसलिए चुना था क्योंकि यहां पेड़ों की आड़ थी और दुकानदार रात के समय अकेला होता था। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बैंक डकैती की भी थी साजिश

13 अगस्त को रात करीब दस बजे बागसेवनिया के सीतामणि कॉम्पलेक्स में स्थित ज्वैलरी दुकान पर दो बदमाशों ने सोना, चांदी और नगदी की लूट की थी। इनमें से एक आरोपित मोहित अग्निवीर की ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर सुबह भोपाल पहुंचा था जबकि दूसरा मुख्य आरोपित आकाश भोपाल में ही रह रहा था। लूट के बाद आरोपित पुलिस को गुमराह करने के लिए कई गलियों से होकर घर तक पहुंचे थे और अलग-अलग जगह सामान रखकर रीवा के लिए रवाना हो गए थे। आरोपितों ने बताया कि इसके बाद वे रीवा के एक बैंक डकैती की साजिश रच रहे थे।
बहरहाल पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है। अब फरियादी को कोर्ट के माध्यम से लूटी गई राशि लौटाई जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.