इंदौर : भारत की प्रमुख प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी “'आपके लिए” नाम से एक नया हेल्थ प्लान लेकर आई है. यह मध्य प्रदेश के लोगों की खास स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक अग्रणी हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है. “आपके लिए” – बस एक हेल्थ प्लान नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश के लोगों से किया गया एक वादा है, जो राज्य की विशेष मेडिकल स्थितियों के अनुसार कवरेज और उच्च क्वालिटी हेल्थकेयर सुनिश्चित करता है. इस बात को समझते हुए कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां, खर्च और उपचार की उपलब्धता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होती है, बजाज आलियांज ने हर किसी के लिए एक जैसे प्लान की बजाय, पर्सनलाइज़्ड कवरेज प्रदान करने के लिए “आपके लिए” को तैयार किया है. यह प्लान मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए अस्पतालों की स्थिति और किफायत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा मिल सके. किफायत और एक्सेसिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया, "आपके लिए" विशेष रूप से मध्य प्रदेश के लोगों के लिए कस्टमाइज़ किए गए प्रीमियम सहित व्यापक कवरेज प्रदान करता है. यह पॉलिसी व्यक्तिगत और फ्लोटर दोनों प्रकारों में उपलब्ध है, जो इसे निजी उपयोग एवं परिवारों के लिए एक आदर्श समाधान बनाती है. इसमें 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का बीमा कवर चुनने का विकल्प है, जिससे युवा प्रोफेशनल्स से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई अपनी ज़रूरत के हिसाब से हेल्थ कवर ले सकता है.
आपके लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान व्यापक कवरेज प्रदान करता है, जिसमें इनपेशेंट हॉस्पिटलाइज़ेशन, हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च और डे केयर प्रोसीजर शामिल हैं. यह रोबोटिक सर्जरी और स्टेम सेल थेरेपी जैसे एडवांस्ड ट्रीटमेंट को भी कवर करता है, ताकि पॉलिसीधारकों को बेहतर और आधुनिक मेडिकल केयर मिल सके. यह पॉलिसी जान बचाने वाले ट्रांसप्लांट से जुड़े फाइनेंशियल बोझ को कम करते हुए, मूल कवरेज के हिस्से में अंगदाता के खर्चों को भी कवर करती है. आजीवन रिन्यूअल विकल्प के साथ, आपके लिए उम्र की किसी भी पाबंदी के बिना लगातार कवरेज की गारंटी देता है. इससे व्यक्ति और परिवारों को लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है. सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए, यह प्लान कई तरह के वैकल्पिक ऐड-ऑन्स प्रदान करता है. अनलिमिटेड सम इंश्योर्ड रीइंस्टेटमेंट सुविधा पॉलिसीधारकों को क्लेम करने के बाद पॉलिसी अवधि के भीतर अपने सम इंश्योर्ड को अनलिमिटेड बार रीस्टोर करने की सुविधा देती है, जिससे मेडिकल एमरजेंसी के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा और निरंतर फाइनेंशियल सहायता सुनिश्चित होती है. सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें आपको सुपर क्यूमुलेटिव बोनस भी मिलता है यानी अगर अगर आपने पिछले सालों में कोई क्लेम नहीं किया है, तो आपको क्लेम-फ्री वर्षों के लिए 200% तक ज़्यादा बीमा कवर मिलेगा. इससे हर साल आपका कवरेज बढ़ता जाता है. जो लोग कैशलेस क्लेम का विकल्प चुनते हैं, उनके लिए, कैशलेस डिस्काउंट प्रीमियम को कम करता है, जिससे पॉलिसी और भी अधिक किफायती हो जाती है. इसके अलावा, एक्सीडेंटल डेथ कवर पॉलिसीधारक की दुर्घटना में मृत्यु होने की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा भी देता है. कुल मिलाकर, “आपके लिए” एक ऐसा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जो आपको हर तरह से कवर करता है और आपकी ज़रूरतों के हिसाब से बदल भी सकता है. इसे खास तौर पर मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बनाया गया है.
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, डॉ. तपन सिंघल ने कहा, "भारत की सबसे बड़ी ताकत है उसकी विविधता है और हेल्थकेयर में भी यही बात लागू होती है. "आप के लिए" यानी, खास आपके लिए बनाए गए इंश्योरेंस- के साथ हम हेल्थ इंश्योरेंस को एक नया रूप दे रहे हैं. हमने इसे हर राज्य के यूनीक मेडिकल इकोसिस्टम के हिसाब से तैयार किया है. इलाज के खर्चों से लेकर बीमारी के पैटर्न तक, हेल्थकेयर की चुनौतियां हर क्षेत्र में अलग-अलग होती हैं. इसलिए, इंश्योरेंस को भी बदलना होगा ताकि इन सब बातों को ध्यान में रखा जा सके. हर भारतीय के लिए डिज़ाइन किए गए किफायती, फीचर से भरपूर कवरेज प्रदान करके, हम हेल्थ फाइनेंशियल सुरक्षा को सुलभ, ज़रूरी और हर किसी की खास आवश्यकता के अनुसार बना रहे हैं. हमारा मानना है कि हेल्थकेयर सुरक्षा एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए एक अधिकार होना चाहिए और आपके लिए इसे वास्तविकता बनाने की दिशा में यह एक कदम है.”
“आपके लिए” को और सुलभ बनाने के लिए, बजाज आलियांज़ फैमिली कवरेज, लॉयल्टी लाभ और डायरेक्ट ऑनलाइन खरीदारी के लिए विशेष छूट प्रदान करता है. यह पॉलिसी रिन्यूअल पर वेलनेस डिस्काउंट देकर, एक स्वस्थ लाइफस्टाइल को भी बढ़ावा देती है. 5% की छूट पाने के लिए, आपको कम से कम 9 महीनों में हर महीने कम से कम 24 दिनों तक रोजाना 7,500 कदम चलने होंगे. अगर आप अपने दैनिक लक्ष्य को 10,000 कदम तक बढ़ा लेते हैं, तो आप 10% छूट के लिए पात्र हो जाएंगे. ये प्लान बेसिक चीज़ों से आगे बढ़कर एक खास फीचर भी देता है, जिसे फेस्टिव बोनस कहते हैं. मध्य प्रदेश में किसी त्योहार के सप्ताह के दौरान गंभीर बीमारी या आकस्मिक चोट के कारण एमरजेंसी में हॉस्पिटल में भर्ती होने की स्थिति में, पॉलिसीधारकों को प्रति दिन अतिरिक्त INR 1,000 मिलेंगे, जो पॉलिसी वर्ष में 10 दिनों तक सीमित है. ग्राहक बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस की शाखा से, पार्टनर बैंक द्वारा, एजेंट द्वारा या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से आसानी से "आपके लिए" खरीद सकते हैं. यह www.bajajallianz.com पर और बजाज आलियांज़ 'केयरिंगली योर्स' मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध है. मध्य प्रदेश में 'आप के लिए' लॉन्च करके बजाज आलियांज हेल्थ इंश्योरेंस के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रहा है. यह प्लान लोगों की खास ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसे उन्हें वास्तव में मदद मिल पाएगी. किफायतीपन, हर राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं और ज़रूरतों के हिसाब से कीमत और व्यापक सुरक्षा पर ध्यान देते हुए, बजाज आलियांज़ यह सुनिश्चित करता है कि देश में हर किसी के पास बिना किसी आर्थिक परेशानी के सबसे बेहतर हेल्थकेयर कवरेज प्राप्त करने का अवसर हो.