बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ बैठे धरने पर:भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद, लगाया चक्काजाम

Updated on 10-07-2024 11:57 AM

भोपाल के बावडियाकलां में मंगलवार रात 10 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में बजरंगदल ने दाना पानी के पुल के पास चक्का जाम कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील सुदेले ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे की है। जब एक बजरंग दल के कार्यकर्ता नरेंद्र यादव से पुलिसकर्मी ने चेकिंग के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता रोड पर ही पुलिस के खिलाफ धरना देने बैठ गए। हालांकि पुलिसकर्मी ने कार्यकर्ताओं से माफी मांग ली है। दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि विवाद खत्म हो चुका है।

सुशील कहते हैं कि नरेंद्र शाहपुरा इलाके में अपनी टू व्हीलर से कहीं जा रहे थे। इस बीच, किसी कार से उनकी टू व्हीलर टकरा गई फिर कार वाले और नरेंद्र का समझौता हो गया। इस बीच पुलिसकर्मी आशीष श्रीवास्तव जो कि डायल 100 पर थे, वह पहुंच गए। नरेंद्र यादव और आशीष का विवाद हो गया, जिसमें नरेंद्र यादव से आशीष श्रीवास्तव ने अभद्र व्यवहार किया। हालांकि बाद में मामला शांत गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.