बागसेवनियां में बजरंग दल का हंगामा:भोपाल में कियोस्क चलाने वाला करा रहा था धर्म परिवर्तन... निशाने पर गरीब परिवार

Updated on 02-12-2024 12:47 PM

भोपाल के बागसेवनियां में धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आया है। कियोस्क चलाने वाला व्यक्ति पैसों का लालच देकर लोगों का धर्म (ईसाई) परिवर्तन कराता था। रविवार को बजरंग दल ने उसे ऐसा करते पकड़ लिया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ।

जांच के बाद पुलिस ने सरगना सहित चार पर मामला दर्ज किया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनकी फंडिंग का सोर्स पता कर रही है। दरअसल, अमराई में हर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा की जानकारी बजरंग दल को मिली थी।

रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रार्थना सभा के बीच पहुंच गए। इसको लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

10 साल से धर्म परिवर्तन में जुटा था शिवकुमार

बागसेवनियां थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि जांच के बाद शिवकुमार सहित तीन महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है शिवकुमार पिछले 10 साल से ऐसा कर रहा है। उस पर पहले कोई एफआईआर है या नहीं- यह पता लगाया जा रहा है। उधर बजरंग दल का दावा है- उसने एक साल पहले आरोपी को ऐसा करते पकड़ा था। दल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रोफेसर का नाम और लिया है।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी कराने का लालच, घरों में राशन तक पहुंचाया

  • धर्म परिवर्तन के लिए ऐसे लोग गिरोह के निशाने पर रहते थे जो जरूरतमंद हैं। इन्हें बच्चों की पढ़ाई, उनकी शादी कराने का लालच दिया जा रहा था। लोग प्रार्थना सभा में आएं। इसलिए उनके घरों तक चावल सहित अन्य राशन पहुंचाया जा रहा था।
  • अमराई में एक महीने से शिवकुमार के घर प्रार्थना सभा लग रही थी। इस एक महीने में एक दर्जन से ज्यादा लोगों का धर्म बदलवाने का दावा है। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

बड़ा सवाल- कियोस्क चलाने वाले शिवकुमार के पास इतनी रकम कहां से आई, फंडिंग कहां से? आरोपी शिवकुमार कियोस्क चलाता है। जाहिर है इतना पैसा उसके पास नहीं होगा। फंडिंग का सोर्स क्या है। इसके लिए आरोपी का अकाउंट खंगाला जाएगा। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है। कई बड़े राज खुलने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.