बालाघाट जिला विकास के मामले में प्रदेश में विशिष्ट पहचान बनाएगा

Updated on 01-07-2023 05:54 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर "नानो" कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले का समग्र विकास कर जिले को मध्यप्रदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई जाएगी। राज्य मंत्री श्री कावरे जिले के ग्राम खारा में श्रीराम तालाब के पास चक्रवर्ती राजा भोज और पूर्व विधायक स्व. भुवनलाल पारधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि स्व. भुवनलाल पारधी आदर्श व्यक्ति थे। उनके द्वारा शुरू किये गये कामों को आगे बढ़ाने के लिये तत्परता से काम किया जाता रहेगा। प्रतिमाओं का निर्माण राज्य मंत्री श्री कावरे की विधायक निधि से कराया गया है।

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि राजा भोज और स्व. पारधी द्वारा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए किये गये कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि बालाघाट मेडिकल कॉलेज को राज्य शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। यह कार्यक्रम स्व. पारधी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.