एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रहा बालरंग महोत्सव : आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती श्रीवास्तव

Updated on 20-12-2023 12:10 PM

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, भोपाल में "राष्ट्रीय बालरंग "महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अनुक्रम में आज "राज्यस्तरीय बालरंग" अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रदेश के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मंचन किया। बालरंग महोत्सव की थीम -"आत्मनिर्भर भारत" के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न संभागों के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने जिले की संस्कृति, वेशभूषा, नृत्य एवं खानपान को विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित किया।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां आवश्यक हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को "राष्ट्रीय बालरंग" महोत्सव साकार कर रहा है। यह महोत्सव कला और संस्कृति की विविधता को एकात्मकता के सूत्र में पिरो रहा है। बच्चों को उनकी स्वाभाविक प्रतिभा के लिए यह मंच अवसर दे रहा है।

राज्यस्तरीय बालरंग में प्रदेश के 9 संभागों के लगभग 1 हजार प्रतिभागियों ने सहभागिता की। राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न संभागों के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। लोकनृत्य (कनिष्ठ) में जबलपुर संभाग प्रथम, सागर संभाग द्वितीय एवं भोपाल संभाग तृतीय स्थान पर रहा। वहीं लोकनृत्य (वरिष्ठ) में इंदौर संभाग से गणगौर नृत्य प्रथम, जबलपुर संभाग से बामा नृत्य द्वितीय एवं उज्जैन संभाग से ताली नृत्य तृतीय स्थान पर रहा। शास्त्रीय नृत्य (कनिष्ठ वर्ग) में भोपाल संभाग प्रथम, सागर संभाग द्वितीय और नर्मदापुरम संभाग तृतीय स्थान पर रहा। वहीं शास्त्रीय नृत्य (वरिष्ठ वर्ग) में ग्वालियर संभाग प्रथम, इंदौर संभाग द्वितीय और भोपाल संभाग तृतीय स्थान पर रहा।

विद्यार्थियों ने सुगम संगीत एवं वादन में भी प्रतिभागिता की। निबंध लेखन, तात्कालिक भाषण एवं प्रश्न मंच साहित्य विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएं भी हुई। संस्कृत,मदरसा,योग एवं निशक्तजन की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। राज्यस्तरीय बाल रंग में लघु भारत प्रदर्शनी, विद्यार्थियों द्वारा निर्मित क्रिएटिव क्राफ्ट, गतिविधि आधारित प्रदर्शनी एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न जिलों एवं राज्यों के खाद्य पदार्थ (फूड जोन) की प्रदर्शनी भी आयोजित हुई। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण श्री डी एस कुशवाह, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक श्री अमिताभ पांडे एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण (भोपाल संभाग) श्री अरविंद चोरगढे, विभिन्न अधिकारीगण, शिक्षकगण सहित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

20 एवं 21 दिसंबर को "राष्ट्रीय बालरंग" में लगभग 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आ रहे लगभग 430 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.