छुट्टियों पर लगा प्रतिबंध हटा:आचार संहिता में छूट, भोपाल में व्यक्तिगत आयोजनों के लिए अनुमति अब जरूरी नहीं

Updated on 11-05-2024 11:52 AM

भोपाल लोकसभा सीट पर मतदान होने के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर शेष की छुट्टियों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसके अलावा पारिवारिक और व्यक्तिगत आयोजनों के लिए अब अनुमति नहीं लेना होगी। देश के अन्य हिस्सों में चुनाव की प्रक्रिया जारी है इसलिए आचार संहिता लगी रहेगी और प्रत्याशियों का चुनाव खर्च का खाता भी खुला रहेगा।

यानी प्रत्याशी अभी कोई रैली वगैरह करेंगे तो उन्हें उसका भी हिसाब देना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान हो गया है, ऐसे में सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक का औचित्य नहीं है। धारा 144 जारी है, यानी सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेना होगी व्यक्तिगत के लिए नहीं।

प्रत्याशियों का चुनाव खर्च जुड़ेगा... नियमों के अनुसार मतगणना पूरी होने के बाद जीत का प्रमाण पत्र लेने तक होने वाले आयोजनों के खर्चे प्रत्याशियों के खर्चे में जुड़ते हैं। प्रत्याशियों को चुनाव खर्च मतगणना के दिन तक देना होगा। चुनाव आयोग के पूर्व जॉइंट इलेक्शन कमिश्नर एसएस बंसल के मुताबिक चुनाव के अंतिम चरण में छुट्टी जैसे सामान्य मुद्दों पर कुछ रियायत मिलने लगती है।

अंतिम चरण के मतदान के बाद कई काम आयोग से अनुमति लेकर किये जा सकते हैं। 13 मई एक बाद मुख्य रूप से ऐसे कामों पर रोक रहेगी जिसका राजनीतिक प्रभाव देश के अन्य हिस्सों के चुनाव पर पड़े। 

-अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.