भोपाल में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर डिजिटल अरेस्ट:मनी लॉन्ड्रिंग के 2.56 करोड़ खाते में आने का दिखाया डर

Updated on 06-01-2025 12:08 PM

भोपाल के कोलार इलाके में सायबर जालसाजों ने रविवार शाम बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर को उनके ही घर के कमरे में एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। जालसाजों ने उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड व एटीएम कार्ड के जरिए मनी लॉड्रिंग के दो करोड़ 56 लाख रुपए खाते में आने का डर दिखाया। कॉलिंग पर उनसे कहा कि, क्राइम ब्रांच दिल्ली ने आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शंका होने पर महिला की सास ने मामले की जानकारी रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार कोलार थाने पहुंचे, वहां से पुलिस के साथ महिला के घर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक कोलार इलाके में रहने वाली प्रणाली टिकेकर बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके आधार कार्ड, पेन कार्ड व एटीएम कार्ड के जरिए मनी लॉड्रिंग के दो करोड़ 56 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह सुनते ही महिला बैंक अधिकारी डर गईं और उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।

वीडियो कॉल पर नकली पुलिस ने बात की

इस पर जालसाजों ने उन्हें वीडियो कॉल पर आने के लिए कहा। वीडियो कॉल करने पर सामने वर्दी में पुलिस अधिकारी दिखाई दिए। उन्होंने बैंक अधिकारी से कहा कि आपके बयान दर्ज किए जाना है। किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं चाहिए। आप घर से बाहर नहीं जा सकतीं। आपको डिजिटली अरेस्ट किया गया है। यह सुनते ही प्रणाली टिकेकर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब एक घंटा वो कमरे में बंद रहीं। इस दौरान जालसाजों ने उनके बयान दर्ज किए। उनसे कहा कि आपके बयान कोर्ट में पुट अप किए जाएंगे।

सास ने रिश्तेदार को कॉल कर मदद मांगी

पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर महिला बैंक अधिकारी की सास ने फौरन अपने करीबी रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। उन्हें सायबर जालसाजी और डिजिटल अरेस्ट का अंदेशा हो गया था। जानकारी मिलते ही उनके करीबी रिश्तेदार और अन्य परिजन फौरन कोलार थाने पहुंचे और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया।

असली पुलिस देख भागे आरोपी

एडिशनल डीसीपी जोन-4 मलकीत सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे तक महिला अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। बाद में सूचना मिलते ही कोलार पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। असली पुलिस को सामने देखकर सायबर जालसाजों ने कुछ सवाल जवाब किए और कैमरा ऑफ कर भाग गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.