हादसों के बेसमेंट...:एमपी नगर में 175 बेसमेंट में दुकानें, कोचिंग, किचन

Updated on 02-08-2024 01:20 PM

एमपी नगर के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स दिल्ली जैसे हादसे के बेस हो गए हैं। यहां करीब 175 ऐसी बिल्डिंग हैं जिनके बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। इनमें सिर्फ कोचिंग संस्थान ही नहीं हैं बल्कि रेस्टोरेंट्स के किचन, ऑफिस और बड़ी संख्या में दुकानें शामिल हैं। यहां 10 हजार लोगों का रोज आना-जाना रहता है।

शहर में 2007 में स्थानीय प्रशासन ने एक सर्वे करवाया था। इसमें एमपी नगर में करीब 550 कॉम्प्लेक्स की जांच की गई थी। इनमें से 175 के बेसमेंट पूरी तरह कमर्शियल पाए गए थे। नक्शे में तो पार्किंग दिखाई है लेकिन यहां व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं। बीते 17 साल में नगर निगम ने सिर्फ एक बार नोटिस दिए, कोई कार्रवाई नहीं की।

17 साल में नगर निगम ने सिर्फ एक बार नोटिस दिए, कार्रवाई नहीं की

नियम है, पर पालन नहीं... नेशनल बिल्डिंग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार स्ट्रक्चरल डिजाइन का पालन अनिवार्य है। भवन निर्माण संहिता 2016 में बेसमेंट पार्किंग अनिवार्य की गई है। जिला प्रशासन अक्टूबर 2007 से ही बेसमेंट के पार्किंग के अलावा अन्य उपयोग पर प्रतिबंध लगा चुका है।

टाइम कोचिंग के बेसमेंट में चल रही थी लाइब्रेरी, सील

गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के साथ कुछ कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई की। एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि टाइम कोचिंग इंस्टीट्यूट की बेसमेंट की लायब्रेरी को सील किया है। इसके अलावा तीन बेसमेंट को पार्किंग नहीं होने के कारण सील किया गया है। कोचिंग संस्थानों में मॉक ड्रिल भी गई। बच्चों और स्टाफ को आग लगने, ज्यादा बारिश की स्थिति होने और अन्य आपदा के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने के लिए टिप्स दिए गए हैं।

हम सुरक्षा को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं
एमपी नगर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। ट्रैफिक और सुरक्षा पर कॉम्प्लेक्स संचालकों और व्यापारियों संग बैठक करेंगे। बेसमेंट में पार्किंग के अलावा अन्य गतिविधि संचालित नहीं होने देंगे। -कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.