600 साल पहले क्षतिग्रस्त हुआ बटेश्वर का सबसे ऊंचा महाविष्णु मंदिर वापस अपने रूप में लौटा

Updated on 10-07-2025 01:34 PM

 भोपाल। समय के साथ करीब छह सौ साल पहले पत्थरों का ढेर बन गया मुरैना जिले में बटेश्वर स्थित सबसे ऊंचा महाविष्णु मंदिर फिर अपने मूल स्वरूप में लौट आया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने यहां बिखरे पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण कराया है। यहां एक प्राचीन मठ समेत पांच मंदिरों का जीर्णोद्धार पूर्ण कर लिया गया है।

इनके पुनर्निर्माण की परियोजना चार साल से चल रही थी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के नेशनल कल्चर फंड (एनसीएफ) के माध्यम से इनका जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके लिए तीन करोड़ 80 लाख रुपये इंफोसिस फाउंडेशन ने भी दिए हैं।

फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति की मध्य प्रदेश के पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों में गहरी रुचि है। बटेश्वर में आठवीं-10वीं शताब्दी के बीच बने 200 मंदिर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े हुए थे। इनके जीर्णोद्धार परियोजना पर 2005 से काम शुरू हुआ था। अब तक 85 मंदिरों को फिर से खड़ा किया जा चुका है।

2022 में काम शुरू करवाया था

एएसआई के भोपाल वृत्त ने महाविष्णु मंदिर के जीर्णोद्धार परियोजना पर 2022 में काम शुरू कराया था। पुराविदों ने सबसे पहले पत्थरों को हटाकर मंदिर की नींव से उसके मूल डिजाइन का खाका बनाया। उसके बाद मूल मंदिर के हिस्सों की तलाश शुरू हुई।

140 मंदिरों के टूटे हुए हिस्सों के ढेर में से महाविष्णु मंदिर का टुकड़ा ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती थी। एएसआई की टीम ने तकनीकी विशेषज्ञता के बल पर 90 प्रतिशत पत्थर खोज निकाले। डिजाइन के मुताबिक कौन पत्थर कहां और किसके बाद लगेगा उसको चिह्नित कर नंबर दिए गए।

एक खंडित प्रतिमा भी मिली

जिस हिस्से के टुकड़े नहीं मिल पाए, उसके लिए बलुआ पत्थरों से उसी जैसा दूसरा टुकड़ा तैयार किया गया। उसके बाद शुरू हुआ मंदिर को आकार देने का काम। नींव से लेकर शिखर तक 13 स्तरों में इन पत्थरों को उसी प्राचीन शैली में लगाकर मंदिर को स्वरूप दे दिया गया। अब साढ़े तीन फीट ऊंचे चबूतरे पर 13 मीटर ऊंचा यह मंदिर गुर्जर-प्रतिहार शैली की स्थापत्य कला का नमूना बनकर फिर शान से खड़ा है। मंदिर से थोड़ी दूर पर भगवान विष्णु की एक खंडित प्रतिमा भी मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.