भोपाल में 180 करोड़ से बनेगा बावड़ियाकलां ROB-2

Updated on 25-01-2025 12:33 PM

भोपाल में 180 करोड़ रुपए की लागत से बावड़ियाकलां आरओबी-2 का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना महेश्वर में हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी प्राप्त कर चुकी है। वित्त विभाग ने तीन महीने पहले इस रेलवे ओवरफ्लाई को मंजूरी दी थी, और अब कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

अगले तीन दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और बारिश से पहले निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकती है।

यह ब्रिज होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के पास से शुरू होकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से होते हुए अपोलो सेज हॉस्पिटल के पास निकलेगा। ब्रिज के निर्माण से करीब 5 लाख लोगों को फायदा होगा, जिनमें बावड़ियाकलां, आकृति ईको सिटी, कोलार रोड समेत 100 से अधिक इलाकों के निवासी शामिल हैं। उन्हें 6 से 8 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा, मौजूदा बावड़ियाकलां आरओबी-1 पर ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। वर्तमान में होशंगाबाद रोड से कोलार, बावड़ियाकलां, औरा मॉल, गुलमोहर, कोलार रोड जैसे बड़े इलाकों से जुड़ने के लिए सिर्फ एक ही ब्रिज है। ईई ब्रिज जावेद शकील ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, और इस ब्रिज के बन जाने के बाद लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।

733 मीटर लंबा होगा नया ब्रिज

बावड़ियाकलां में फोरलेन बनने जा रहे नए आरओबी पर वाहन चालकों को 7.5-7.5 मीटर की जगह मिलेगी। पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, इस आरओबी के निर्माण के बाद भी इसके ऊपर से हर घंटे 15-20 हजार पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) का आवागमन होगा। यानी पीक ऑवर्स में हर घंटे इतनी संख्या में वाहन गुजरेंगे।

733 मीटर लंबा आरओबी

पीडब्ल्यूडी की डीपीआर में इस आरओबी और उसकी एप्रोच रोड की कुल लंबाई करीब 1200 मीटर रखी गई है, जिसमें 733 मीटर लंबा आरओबी होगा। इस आरओबी को दोनों ओर एप्रोच रोड से जोड़ा जाएगा। आरओबी पर वाहनों के चलने के लिए करीब 15 मीटर चौड़ी जगह होगी। वर्तमान में बावड़ियाकलां ब्रिज-1 केवल 12 मीटर चौड़ा है, जिसमें आने-जाने के लिए केवल 5-5 मीटर की जगह मिलती है, जिससे वहां अक्सर ट्रैफिक जाम लगता है।

बावड़ियाकलां आरओबी-2 पर 180 करोड़ का खर्च

बावड़ियाकलां में नया आरओबी-2 बनाने में पीडब्ल्यूडी करीब 180 करोड़ रुपए खर्च करेगा, जिसमें लगभग 90 करोड़ रुपए भू-अर्जन पर खर्च होंगे। इस आरओबी के दोनों ओर 1200-1200 मीटर की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी की रोड शाखा सर्विस और एप्रोच रोड बनाएगी, जबकि ब्रिज शाखा आरओबी का निर्माण करेगी।

इस नए आरओबी से कोलार रोड, बावड़ियाकलां और होशंगाबाद रोड को जोड़ने में सहूलियत होगी।

बावड़ियाकलां आरओबी-1 पर रोजाना जाम

बावड़ियाकलां क्षेत्र और होशंगाबाद रोड के आसपास बढ़ती बसाहट के कारण आरओबी-2 की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। वर्तमान में, आरओबी-1 पर ट्रैफिक का दबाव बहुत बढ़ गया है, जिसके कारण रोजाना सुबह और शाम के वक्त जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यदि नया आरओबी बन जाता है, तो ट्रैफिक दोनों ब्रिजों पर बंट जाएगा और जाम की समस्या में राहत मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.