बीसीएलएल नहीं करा पाया सुलह, दूसरे दिन भी थमे 149 सिटी बसों के पहिये

Updated on 06-07-2024 12:06 PM
 भोपाल। शहर के 10 मार्गों पर दौड़ने वाली 149 सिटी बसों के पहिये गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी थमे रहे। इस वजह से लगभग एक लाख यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दरअसल टिकट एजेंसी 'चलो एप' ने प्रति किलोमीटर दी जाने वाली राशि घटाने की मांग की। इसके चलते बस आपरेटर मां एसोसिएट ने भी बसें डिपो से नहीं निकाली। इस कारण से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं बीसीएलएल शुक्रवार को भी इस मामले में सुलह नहीं करा पाया है।

इन मार्गों पर नहीं चली बसें

बता दें कि यह बसें बैरागढ़ चीचली, करोंद, अयोध्या नगर, भौंरी, मंडीदीप, कोकता, लालघाटी, चिरायु अस्पताल, मिसरोद, एयरपोर्ट, गांधीनगर सहित अनेक क्षेत्रों में जाती हैं। बस आपरेटर और टिकट एजेंसी के बीच खींचतान के कारण 115, 113, 116, 205, 204, 208, एसआर -8, टीआर - 1, 311 और 106 रूट पर चलने वाली बसें नहीं चली।

इन्हें अधिक परेशानी

बसें नहीं चलने से नौकरीपेशा महिलाओं, कालेज विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल वह इन बसों के जरिए ही आवागमन करते हैं। अब ऐसे में बसें नहीं चलीं तो उनको जाने के लिए अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में यदि बसें अधिक समय तक नहीं चलीं तो लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इससे पहले जून में करीब सात दिन तक बसें नहीं चली थी। कंडक्टर-ड्राइवरों ने पीएफ की राशि जमा नहीं किए जाने के मामले में हड़ताल की थी। यह मामला जैसे-तैसे सुलझा और कुछ दिन बसें चली ही थी कि गुरुवार को फिर से इनके पहिये थम गए हैं।

बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के अधिकारियों ने बताया कि बसों के संचालन के दो सिस्टम है। एक बस आपरेटर है और दूसरा टिकट आपरेटर। टिकट आपरेटर- चलो एप ने निर्धारित राशि घटाने की मांग की है। शुक्रवार को मामला सुलझाने का प्रयास किया गया है लेकिन हल नहीं हो सका है। उम्मीद है कि शनिवार से बसों का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.