BDA का बाबू 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया, लीज रिन्यू करने के मांग रहा था तीन लाख 35 हजार

Updated on 24-08-2024 01:10 PM

भोपाल। लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार दोपहर भोपाल विकास प्राधिकरण(बीडीए) के एमपीनगर कार्यालय में सहायक ग्रेड तीन बाबू तारकचंद दास क़ो 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वतखोर बाबू आवेदक को उसके रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी स्थित मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए तीन लाख 35 हजार रुपयों की रिश्वत मांग रहा था।

आवेदक किसान को अपने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए पिछले छह महीने से आरोपित बाबू परेशान कर रहा था। लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी निवासी आवेदक ने शिकायत की थी कि बीडीए के बाबू मकान के लीज के नवीनीकरण के लिए करीब छह महीने से परेशान कर रहा है।

इस पर जांच के बाद टीम को भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भेजा गया। जहां ट्रैप की कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड 3 बाबू 58 वर्षीय तारकचंद दास को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपित बाबू ने अपने आफिस में रुपये लेकर उसे अपनी टेबल की दराज में रख लिए थे। उस राशि को जब्त की कार्रवाई की गई है।

पंचशील नगर निवासी 58 वर्षीय बाबू तारकचंद दास के द्वारा आवेदक से उसके रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी स्थित मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए तीन लाख 35 हजार रुपयों की रिश्वत की मांग लगातार की जा रही थी। आवेदक किसान अपने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए पिछले छह महीनों से बाबू तारकचंद दास के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो गया था।

परन्तु बाबू बिना रिश्वत लिए काम करने को तैयार नहीं था। परेशान होकर व्यथित होकर उसने लोकायुक्त मे आकर पुलिस अधीक्षक क़ो शिकायत की। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए। लोकायुक्त निरीक्षक नीलम पटवा की अगुवाई मे टीम ने शुक्रवार को भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू टीसी दास उर्फ़ तारक चंद दास को रिश्वत लेते पकड़ा गया।आरोपित के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.