नए कुलसचिव के आने से पहले छात्र नेताओं ने कक्ष और कुर्सी पर छिड़का गंगाजल

Updated on 07-07-2023 06:21 PM

उज्जैन । इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्थानांतरित किए डा. प्रज्ज्वल खरे ने गुरुवार शाम 4 बजे उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के 25वें कुलसचिव का पदभार संभाल लिया।

उनके पदभार संभालने से पहले युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने माधव प्रशासनिक भवन में बने कुलसचिव कक्ष और उनकी कुर्सी पर गंगा जल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। छात्र नेता बबलू खिंची और प्रीतेश शर्मा ने कहा कि लोकायुक्त जांच और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे निवृत्तमान कुलसचिव डा. प्रशांत पुराणिक के कक्ष का गंगा जल से शुद्धीकरण जरूरी था।

मालूम हो कि डा. खरे का तबादला आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने छह महीने पहले 28 दिसंबर 2022 को जारी किया था, मगर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डा. रेणु खरे द्वारा उन्हें सेवा से कार्य मुक्त न करने के कारण वे तय अवधि में शासन के आदेश का पालन नहीं कर पाए।

दो दिन पहले मंगलवार को कुलपति ने उन्हें कार्य मुक्त किया। पारिवारिक कारणों से बुधवार को अवकाश पर रहकर गुरुवार को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंच कुलसचिव का पद संभाल लिया। पदभार की कार्रवाई कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय के कक्ष में हुइ।

औपचारिक स्वागत, सत्कार के बाद डा. खरे ने अपने कक्ष में कुर्सी पर बैठने से पहले भगवान का स्मरण कर हाथ जोड़ प्रमाण किया और फिर कुर्सी पर बैठ कामकाज शुरू किया। खास बात यह रही कि पदभार सौंपने के वक्त निवृत्तमान कुलसचिव डा. प्रशांत पुराणिक मौजूद नहीं थे। कुलपति ने कहा कि डा. पुराणिक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी है, वे अब अपने मूल विभाग में यही दायित्व निभाएंगे।

लोकायुक्त जल्द करेगी कोर्ट में चालान प्रस्तुत

विक्रम विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 की ओएमआर शीट में काट-छांट कर अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उत्तीर्ण दर्शाने के मामले में आरोपित डा. प्रशांत पुराणिक के कुलसचिव पद से हटने के बाद लोकायुक्त जांच में तेजी आने की उम्मीद है। कहा गया है कि जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया जाएगा।

इसी कड़ी में गुरुवार को पीएचडी कांड की विश्वविद्यालय स्तरीय जांच कमेटी के अध्यक्ष रहे माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. इंद्रेश मंगल, सदस्य महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. दिलीप सोनी और विक्रम विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी सांइस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डा. सोनल सिंह से लोकायुक्त ने पूछताछ की।

यहां बता दें कि जांच समिति से इस्तीफा देते वक्त डा. मंगल ने यह स्वीकार किया था कि जांच में वह परेशानी महसूस कर रहे हैं। प्रोसिडिंग के दो पन्ने सहित गोपनीय दस्तावेज ही अब गायब हो रहे हैं। इसलिए हमने यह महसूस किया कि इस जांच से हट जाना ही उचित होगा। उनके इस्तीफा देने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कम्प्यूटर सेंटर में सिस्टम इंजीनियर डा. विष्णु सक्सेना को निलंबित कर दिया था, हालांकि बाद में उनकी बहाली भी कर दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.