इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, शादी के बाद निकला सोहेल खान

Updated on 06-04-2025 01:10 PM

 भोपाल। कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।

आरोपित ने दोस्ती के समय खुद को राहुल शर्मा बताया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और गुरुवार को कटराहिल्स के एक मंदिर में उन्होंने शादी की। बाद में युवती के स्वजनों ने आरोपित से उसके दस्तावेज मांगे तब लव जिहाद की साजिश का खुलासा हो सका।

बस्ती में अकेली रहती थी युवती

शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई कौशलेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 19 वर्षीय युवती झागरिया बस्ती में अकेली रहती है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। पड़ोस में रहने वाले मामा उसकी देखरेख करते हैं।

करीब तीन माह पहले युवती की इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला प्रेम-प्रसंग में बदल गया। खुद को राहुल शर्मा बताने वाला युवक विदिशा से भोपाल में रहने आ गया।

पुताई का काम करता था

वह नादरा बस स्टैण्ड के पास किराए के कमरे में रहता था और पुताई का काम करता था। हाल ही में उसने युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने शादी से मना किया तो आरोपित ने उसकी चैटिंग वायरल करने की धमकी दी। इससे डरी युवती उसकी बातों में आ गई।

पुजारी नहीं होने से खुद ही कर ली शादी

गुरुवार को युवक उसे इलाके के एक मंदिर में लेकर पहुंचा। पुजारी नहीं होने से दोनों ने खुद ही पाणिग्रहण संस्कार की औपचारिकता पूरी कर ली। इसके बाद आरोपित उसके घर में रहने लगा। इस बीच युवती के मामा ने उसकी पहचान के दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।

सख्ती से पूछताछ की तो बोला- मेरा नाम सोहेल खान

शक गहराने पर स्वजनों ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह विदिशा का रहने वाला सोहेल खान है। इसके बाद युवती के स्वजनों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दी। वे युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.