भारत-नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत: नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड

Updated on 03-06-2023 06:03 PM

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है। यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज उनके सम्मान में इंदौर में दिये गये रात्रि-भोज में कही।

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मुलाकात के दौरान कहना कि  हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊँचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से हम सभी मुद्दों का, चाहे देश की सीमा का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे। यह हमारे लिये खुशी और गर्व का विषय है। श्री प्रचंड ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री के रूप में चौथी बार भारत भ्रमण हो रहा है। इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और नेपाल के बीच जो सहमति हुई है, यह दूर तक जाने वाली सहमति है। कनेक्टीविटी, वॉटर रिसोर्स और ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मैं नेपाल जाकर नेपाली जनता को बताऊँगा कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत-नेपाल के संबंधों में नए आयाम जुड़े है। इसको मजबूत करना हम सबका कर्त्तव्य है। श्री प्रचंड ने कहा कि मध्यप्रदेश में गर्मजोशी से स्वागत हुआ है वह अविस्मरणीय है। भगवान श्री महाकाल के दर्शन करने का मेरा सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्य अभूतपूर्व है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी।  

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता और राज्य शासन की ओर से प्रधानमंत्री श्री प्रचंड का स्वागत अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि श्री प्रचंड को हमारे बीच पाकर हम अभिभूत है, उनका स्वागत कर हम गौरवांवित हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएँ लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है कि अपनों के बीच अपने ही आये है।

      कार्यक्रम का संचालन सांसद श्री शंकर लालवानी ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.