शहरी बेघरों के लिए संचालित आश्रय स्थलों में ठहरने वाले हितग्राहियों का होगा परीक्षण स्वास्थ्य संस्थाएँ चिन्हित

Updated on 22-12-2023 12:18 PM

प्रदेश के विभिन्न जिलो में नगरीय प्रशासन एवं विकास के अधीन दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के घटक 'शहरी बेघरों के लिए आश्रय" अंतर्गत 61 नगरीय निकायों में कुल 125 आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मण्डलोई ने बताया है कि आश्रय स्थली में ठहरने वाले हितग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने और बेघर व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिये स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय निकायों के मैदानी अमले को बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।

प्रदेश के 125 आश्रय स्थलों की मैपिंग उनके समीप संचालित संजीवनी क्लीनिक / शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / सिविल डिस्पेंसरी / शासकीय चिकित्सालय से की गई है। आश्रय स्थल प्रभारी समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मेप की गई संस्था के प्रभारी अधिकारी से समन्वय कर आश्रय स्थलों में ठहरने बाले हितग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने की कार्ययोजना तैयार करेंगे। स्वास्थ्य परीक्षण का उत्तरदायित्व मैप किए जाने वाले स्वास्थ्य संस्था के प्रभारी अधिकारी का होगा। समस्त आश्रय स्थलों पर आकस्मिक एवं आपातकालीन समय में संपर्क करने के लिये मैप्ड संजीवनी क्लीनिक / शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / सिविल डिस्पेंसरी / शासकीय चिकित्सालय के अधिकारी/कर्मचारी का नाम एवं मोबाईल नम्बर प्रदर्शित किया जाएं। नगरीय निकाय व स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का रोस्टर तैयार करेंगे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मैप की गई स्वास्थ्य संस्था के माध्यम से आश्रय स्थलों के निरीक्षण हेतु एक दल का गठन किया जाएगा। दल प्रत्येक 15 दिवस में निरीक्षण करेगा। निकाय शीत ऋतु में मोबाईल वैन के माध्यम से रात्रि के समय फेरे लगाकर बेघरों को सुविधाजनक तरीके से आश्रय स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर पुलिस कि गश्त व डायल 100 को भी अवगत कराया जाये की गश्त के समय यदि कोई खुले आसमान के नीचे या फुटपाथ पर सोता हुआ पाया जावे तो तत्काल उसे समीप के आश्रय स्थल में पहुंचायें। आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु 108 डायल कर एम्बुलेंस से रोगी का परिवहन किया जा सकता है। समस्त थानों में निकाय अंतर्गत संचालित आश्रय स्थलों की सूची, प्रभारी अधिकारी / कर्मचारी का नाम व मोबाईल नम्बर प्रदर्शित किया जायेगा। समस्त आश्रय स्थलों में निकट के थाना प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी का नाम व मोबाईल नम्बर प्रदर्शित किया जायेगा। समस्त संजीवनी क्लीनिक / शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / सिविल डिस्पेसरी / शासकीय चिकित्सालय में नजदीकी आश्रय स्थल का पता, प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी का नाम व मोबाईल नम्बर प्रदर्शित किया जायेगा।

 आश्रय स्थलों व सार्वजनिक स्थलों में ठंड से बचाव के लिये अलाव की व्यवस्था करने, आश्रय स्थल में नहाने के लिए गर्म पानी, रजाई एवं कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। ऐसे नगरीय निकाय जहॉ स्थाई आश्रय स्थल नही है अथवा शहरी बेघरों के सर्वेक्षण में निराश्रित लोग पाए गए है, वहाँ अस्थाई तौर पर किराए के भवन में व खाली पड़ी नगर निगम / नगर पालिका अधिकृत किसी भवन में आश्रय स्थल प्रारंभ कर समस्त शहरी बेघरों को आश्रय एवं अन्य राहत प्रदान करने के निर्देश दिये गए हैं।

हेल्पलाइन नम्बर और आश्रय स्थल मे पदस्थ मैनेजर व केयर टेकर के नम्बर सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे शहरी बेघरों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए जन सहभागिता भी हो सके। नगरीय निकाय सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति ठंड के मौसम मे खुले आसमान के नीचे ना सोये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.