बंगाल फूड फेस्टिवल: द पार्क इंदौर में 12 से 14 सितंबर तक महकेगा बंगाल का स्वाद

Updated on 12-09-2025 11:56 AM

इंदौर: भारत हमेशा से अपने विविध खानपान के लिए जाना जाता है। हर प्रदेश की थाली में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा भी परोसी जाती है। हमारे यहाँ कहा भी जाता है कि दिल का रास्ता अक्सर पेट से होकर जाता है, और यही रास्ता हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। इसी कड़ी में द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में 12 से 14 सितंबर तक फ्रॉम द रॉयल किचन ऑफ बंगाल नाम से तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में बंगाल की शाही रसोई से जुड़े पारंपरिक व्यंजन इंदौरवासियों को परोसे जाएंगे।

द पार्क इंदौर के एग्जेक्युटिव शेफ श्री संतोष यादव ने बताया कि, "फेस्टिवल की खासियत है कि हर दिन का मेन्यू अलग होगा। पहले दिन स्टार्टर में पनीर लहसूनी टिक्का, टंगड़ा चिली पनीर, कटला कटलेट और ग्रिल्ड चिकन जैसे आइटम्स रहेंगे, सूप में मंचाउ वेज और पाया शोरबा, मेन कोर्स में छोलेर दाल, बसंती पुलाव, कोलकाता बिरयानी, गोलबारिर कोषा मंगशो व डिम कोशा, वहीं मिठाइयों में गुरेर पायेश, खीर कदम और ओपेरा मूस मिलेंगे। दूसरे दिन पनीर करी लीफ, कसुंदी फिश टिक्का और अफगानी चिकन कटलेट जैसे स्टार्टर, सूप में टमाटर-धनिया और मीटबॉल सूप, मुख्य व्यंजनों में काजू किशमिश पुलाव, कोलकाता मटन बिरयानी, कोची पाथार झोल व डोई कटला, और डेज़र्ट में भापा डोई, सोंदेश व राजभोग परोसे जाएंगे। तीसरे दिन स्टार्टर में दही के शोले, कसुंदी पनीर टिक्का, बंगाली फिश फ्राई और निज़ामी मुर्ग मलाई टिक्का होंगे, सूप में हॉट एंड सॉर व मुरग बादामी शोरबा, मेन कोर्स में घी भात, पनीर रिज़ाला, गंधराज बिरयानी, मटन रिज़ाला व शोरषे माछ, और मिठाइयों में मालपुआ, अंजीर रोल व चुरोज़ जैसी डिशेस मिलेंगी।"

द पार्क इंदौर के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर संदीप कांजीलाल ने कहा कि, इस फेस्टिवल का उद्देश्य सिर्फ व्यंजन परोसना नहीं है, बल्कि इंदौर के लोगों को बंगाल की असली पाक परंपरा से परिचित कराना है। उनका मानना है कि हर डिश के पीछे एक कहानी और इतिहास छिपा होता है, जो पीढ़ियों से स्वाद के साथ आगे बढ़ता आया है। इसी वजह से इस आयोजन में कोशिश की गई है कि मेहमानों को सिर्फ ज़ुबान पर नहीं, बल्कि पूरे अनुभव में बंगाल की संस्कृति का जायका मिले—चाहे वह मसालों की खुशबू हो, पकाने का अंदाज़ हो या फिर मिठाई की परंपरा। होटल का वातावरण और सजावट भी इसी भावना को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि मेहमानों को लगे मानो वे इंदौर में बैठकर बंगाल की रसोई तक पहुंच गए हों।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.