गौराकुंड में होगी भागवत कथा, शहरभर में निकलेंगे डोल

Updated on 25-09-2023 01:23 PM

 इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 25 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। डोल ग्यारस के मौके पर विभिन्न समाज और संगठनों के पारंपरिक डोल निकाले जाएंगे। इसके साथ ही कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से कला के रंग देखे जा सकेंगे। पर्युषण महापर्व के तहत धर्मसभा भी होगी और चातुर्मास के चलते शहर में प्रवचनमाला भी होगी। साथ ही भागवत कथा के कई आयोजन भी होंगे।

- दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के अवसर पर बड़ा गणपति स्थित मोदीजी की नसिया में आचार्य विहर्ष सागर महाराज के सान्निध्य में विभिन्न आयोजन होंगे। इस कड़ी में सुबह 6 बजे अभिषेक, शांति धारा और सामूहिक पूजन किया जाएगा।

- आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ है। उनके नवधा भक्ति पर प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

- श्री सनाढय ब्राह्मण समाज एवं सनाढय सभा महिला मंडल के तत्वावधान में चंद्रभागा जूनी इंदौर स्थित समाज भवन पर भागवत कथा होगी। संगीतमय भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आचार्य पं. सौरभ तेनगुरिया के मुखारबिंद से होगी।

- श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज व समाज से जुड़ी सभी प्रमुख संस्थाओं के तत्वावधान में आठ दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह आयोजित की जा रही है। यह आयोजन उषानगर स्थित उषा राजे परिसर में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगा। भागवताचार्य पं. आयुष्य दाधीच के मुखारविंद से कथा का वाचन होगा।

- सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा जानकीनाथ मंदिर मंदिर गौराकुंड पर आयोजित होगी। इसमें प्रतिदिन आचार्य अनुराग मुखिया के मुखारबिंद से कथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। राधा अष्टमी के इस पर्व पर कथा आयोजन किया जा रहा है।

- मर्म कला अनुष्ठान द्वारा प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क, एबी रोड पर शाम 5.30 बजे कला प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। कला प्रदर्शनी लगाने की इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए संस्था द्वारा कलाकार निकिता कचोलिया की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह कला प्रदर्शनी करीब एक माह तक जारी रहेगी।

- नृसिंह मंदिर नृसिंह बाजार में फूल डोल शृंगार-दर्शन शाम 6 बजे से होंगे। रात 9.30 बजे चल समारोह मंदिर परिसर से निकलकर सीतला माता बाजार गणेश मंदिर तक भ्रमण कर वापस मंदिर पर आएगा। इस दौरान जलवा पूजन किया जाएगा। डोल ग्यारस पर भगवान का जलवा पूजन कुएं व तालब पर जाकर किया जाता है।

- मप्र प्रजापति बरदिया समाज द्वारा राधाकृष्ण की झांकी कुम्हारखाड़ी मेन रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला से शाम 6 बजे डोल निकाला जाएगा। यह इमली बाजार, राजवाड़ा से हरसिद्धि मंदिर पहुंचेगा और महाआरती की जाएगी। इस मौके पर उस्ताद-खलीफाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा।

- इंदौर कोष्टी समाज द्वारा शाम 7 बजे गोष्ठी समाज की धर्मशाला राजकुमार मिल से डोल निकाला जाएगा। इसमें चंद्रयान 3 की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। पिछले 40 वर्षों से यहां परंपरा निभा रहा है। चल समारोह मालवा मिल, रानी सती हाई कोर्ट होते हुए हरसिद्धि मंदिर पर समाप्त होगा

- सकल पंच राठौर समाज द्वारा शाम 5 बजे समाजवादी इंदिरा नगर स्थित राठौर विद्या निकेतन से 125 वर्ष पुरानी परंपरानुसार डोल में लड्डू गोपाल को विराजमान कर नगर भ्रमण करने निकलेंगे। डोल लाबरिया भेरू, राजवाड़ा, अहिल्या प्रतिमा होते हुए पंढरीनाथ चौराहे पर पहुंचेगा। इसके बाद प्राचीन पिंजारा बाखल स्थित श्रीराम मंदिर पर समापन होगा।

- इंदौर नगर अहिरवार समाज 11 पंच कमेटी द्वारा चल समारोह शाम 6 बजे रविदास मंदिर 177 रुस्तम का बगीचा नेहरू नगर से निकलेगा। झिलमिलाता डोल जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, मालवा मिल, रीगल चौराहा, राजवाड़ा, हरसिद्धि मंदिर पर समापन होगा। इसमें समाज के अखाड़े, भजन मंडली, समाज के वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.