भारत भवन में तीन दिन तक सजेगी सुरों की महफिल, कजरी झूला गीतों से गुलजार होगी शाम

Updated on 18-07-2023 04:09 PM
भोपाल। भारत भवन में कजरी-झूला गायन महोत्सव का आयोजन 21 से 23 जुलाई तक किया रहा है। महोत्सव में तीन दिन सुप्रष्ठित कलाकारों की गायन सभाएं सजेंगी। सावन के महीने में 21 जुलाई को शाम सात बजे शीला त्रिपाठी और साथी कलाकारों द्वारा कजरी-झूला गायन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का इस सांगीतिक महोत्‍सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद 7:35 बजे फूलसिंह मांडरे और साथ कलाकार, रात 8.10 बजे भोमा चौधरी और साथी कलाकारों द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी।

समारोह के दूसरे दिन 22 जुलाई को शाम सात बजे मणिमाला सिंह एवं साथी कलाकार, 7:35 बजे उर्मिला पांडे और साथी कलाकार एवं रात 8:10 बजे मधुमिता नकवी द्वारा कजरी झूला गायन की प्रस्तुति होगी। वही समारोह के अंतिम दिन 23 जुलाई को शाम सात बजे शशिकुमार पांडे एवं साथी कलाकार, 7:35 बजे तृप्ति नागर एवं साथी कलाकार एवं रात 8:10 चंदन तिवारी और साथी कलाकारों द्वारा कजरी झूला गायन होगा। भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है। आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

'संभावना' में जस गायन और काठी नृत्य 22 जुलाई को

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की साप्ताहिक गतिविधि संभावना के अंतर्गत 22 जुलाई को जस गायन और बैगा जनजातीय नृत्य का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से नेहा नामदेव और एवं साथी, नरसिंहपुर द्वारा जस गायन एवं दिलीप कुमार एवं साथी, डिंडौरी द्वारा बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है। संभावना गतिविधि का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.