25 मई को फिर से यातायात के लिये शुरू होगा भारत टॉकीज ओवरब्रिज

Updated on 09-05-2023 05:28 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को राजधानी भोपाल के भारत टॉकीज ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसका विगत 2 माह से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने निर्माण में लेट लतीफी को लेकर कार्यपालन यंत्री से नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित करते हुए ब्रिज का मरम्मत कार्य निश्चित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।

25 मई को फिर से यातायात के लिये शुरू होगा भारत टॉकीज ओवरब्रिज

मंत्री श्री सारंग ने ब्रिज के मरम्मत कार्य में देरी को लेकर नाराजगी जाहिर कर 15 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने ब्रिज पर लोकार्पण दिनांक 25 मई को इंगित करता बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिये।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लगभग 49 साल पुराने ब्रिज की मरम्मत आवश्यक थी। इसीलिये ओवर ब्रिज की मरम्मत की योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज में कुल 360 बेयरिंग थे, जिनमें से 320 को बदल दिया गया है। वहीं शेष 40 बेयरिंग 15 दिन के भीतर बदल दिये जायेंगे। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिटुमिन की डामर सड़क का निर्माण किया जायेगा। 25 मई को पुनः भारत टॉकीज ओवर ब्रिज पर यातायात शुरू कर दिया जायेगा।

ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते आवागमन के लिये नागरिकों को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 अथवा भोपाल टॉकीज की ओर जाने के लिये लगभग 6 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। ब्रिज के पुनः शुरू हो जाने से प्रतिदिन करीब 2 लाख लोगों को फायदा होगा।

ब्रिज की रेलिंग का किया परीक्षण

मंत्री श्री सारंग ने लगभग एक घंटे तक ब्रिज पर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने ब्रिज की रेलिंग के संबंध में शिकायत की। इस पर मंत्री श्री सारंग ने रेलिंग की उसकी मजबूती का परीक्षण कराया।

नरेला विधानसभा अंतर्गत विकास कार्यों का किया सोशल ऑडिट

मंत्री श्री सारंग ने ओवर ब्रिज के निरीक्षण के बाद नरेला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पहुँच कर चल रहे विकास कार्यों का रहवासियों के साथ सोशल ऑडिट भी किया। चांदबड़ झंडा चौक मुख्य मार्ग पर सड़क डामरीकरण की गुणवत्ता की जाँच की। अधिकारियों को कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। चांदबड़ स्थित संजीवनी क्लीनिक पर पहुँच कर नागरिकों से व्यवस्थाओं का फीडबेक भी लिया। इस पर नागरिकों ने संतुष्टि व्यक्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.