भीमा नायक की छवि कागजों में नहीं, बल्कि हमारे दिलों में है : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 30-12-2021 06:10 PM

भोपाल   स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भीमा नायक की छवि कागजों में नहीं, बल्कि हमारे दिलों में है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनका और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा योगदान है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को याद करने के लिए आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हमें आजादी के वीरों को किसी एक दिन नहीं, बल्कि उन्हे हर दिन यादकर उनकी वीरता से प्रेरणा लेना चाहिए।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को बड़वानी में शहीद भीमा नायक की शहादत दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने देश में चल रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वे जब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाते है और दीक्षा लेने वालों में बेटियों की संख्या अधिक पाते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होती है। इससे ज्ञात होता है देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सिकलसेल बीमारी के बारे में भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बीमारी के लिए हमारा जागरूक होना एवं सही उपचार लेना आवश्यक है। तभी सिकलसेल बीमारी के कुचक्र से बाहर आया जा सकता है।

पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने शहीद भीमा नायक के शहादत दिवस पर उन्हें नमन् किया और कहा कि आजादी के वीरों का सम्मान देने के लिए देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जो इतिहास के पन्नों में गुम थे, उन्हें यादकर आने वाली पीढ़ी को उनकी वीर गाथाओं से अवगत कराया जा रहा है।

लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने भी शहीद भीमा नायक की शहादत की गाथा सुनाते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाकर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून रखना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथाओं से भी उपस्थितों का अवगत कराया। राज्यपाल श्री पटेल को मंत्री श्री पटेल ने जनजातीय जैकेट पहनाया एवं साफा बाँधा।

लोकनृत्य के साथ हुआ राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत

राज्यपाल श्री पटेल का युवक-युवतियों द्वारा ढोल-थपली की थाप पर मनमोहक जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति देकर स्वागत किया गया।

राज्यपाल श्री पटेल ने किया भीमा नायक के वंशजों का सम्मान

राज्यपाल श्री पटेल ने शहीद भीमा नायक के वंशज श्री चुन्नीलाल नायक और श्री श्रवण कुमार नायक का सम्मान शाल-श्रीफल देकर किया।

पशुपालन मंत्री श्री पटेल और लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने राज्यपाल श्री पटेल को स्मृति स्वरूप तीर कमान, शहीद भीमा नायक का चित्र और उनके जीवन पर लिखा हुआ साहित्य भेंट किया

भीमा नायक की प्रतिमा का हुआ अनावरण

राज्यपाल श्री पटेल ने महाविद्यालय परिसर में भीमा नायक की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों के साथ हाथ उठाकर भीमा नायक अमर रहे का जयघोष भी किया।

हर जिले में हो सकता है शिवकुंज जैसा नवाचार

पत्थर में फूल खिलाने की चर्चा हम सदैव सुनते रहे हैं। इसी को मूर्तरूप देते हुए बड़वानी कलेक्टर ने जन-सहयोग से निर्मित शिव-कुंज में हरियाली की चादर ओढ़ाकर जिले को पर्यटक स्थल की सौगात दी है। राज्यपाल श्री पटेल ने शिव कुंज आशा ग्राम के भ्रमण में यह बात कही।

आशाग्राम पहाड़ी पहुँचे राज्यपाल श्री पटेल ने पंचमुखी हनुमान परिसर से बड़वानी शहर की सुरम्य सतपुड़ा श्रृंखला को निहारते हुए शिव-कुंज की हरियाली की सराहना की। उन्होंने भगवान आदि योगी के दर्शन कर परिसर में बड़वानी और निमाड़ की पहचान नीम और बरगद के पौधों के साथ अध्यात्म को जोड़ने वाले पीपल के पौधे का भी रोपण किया। राज्यपाल श्री पटेल को संस्था के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने आशाग्राम पहाड़ी पर संचालित विभिन्न प्रक्रमों के छायाचित्र भेंट किये।

पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण मंत्री श्री पटेल, सांसद श्री पटेल, अन्य जन-प्रतिनिधि एवं शिव-कुंज विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.