भक्तों से मिलने शाही सवारी पर निकले भोलेनाथ:महाकाल की तर्ज पर भोपाल में आयोजन

Updated on 04-08-2025 01:19 PM

सावन महीने के आखिरी सोमवार भोपाल की जनता कॉलोनी में मां अंबे सरकार मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन हुआ। यहां रविवार को नवमी तिथि पर पारंपरिक आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ विशाल पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया गया।

कथावाचक शशांक शेखर महाराज के सान्निध्य में भक्तों ने ‘ॐ नम: शिवाय’ की गूंज के साथ श्रद्धा पूर्वक 1,008 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। रूद्री पाठ और शिव पंचाक्षरी मंत्रों के जाप से वातावरण शिवमय हो गया। महाराज ने भक्तों को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के धार्मिक महत्व और पुण्य फल की व्याख्या करते हुए बताया कि यह पूजा हर मनोकामना को पूर्ण करने वाली होती है।

महाआरती में पहुंचे सैकड़ों भक्त विशेष श्रृंगार के बाद पार्थिव महाकाल स्वरूप शिवलिंग का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। इसके बाद गूंजती घंटियों और डमरू नाद के बीच भक्तों ने महाआरती की। भक्ति से ओतप्रोत माहौल में श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के जयघोष करते दिखे।

आरती के बाद बाबा भोलेनाथ को मणिमहेश रूप में शाही सवारी पर विराजित किया गया। डमरू दल की ताल और बम-बम भोले के नारों के बीच पालकी यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर में भव्य भ्रमण पर निकली। आकर्षक साज-सज्जा के साथ शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कृत्रिम कुंड में हुआ पार्थिव शिवलिंग विसर्जन नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कृत्रिम रूप से निर्मित कुंड में पूरे विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन बीते कई सालों से सावन के खास दिनों में निरंतर किया जा रहा है और हर बार इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भोपाल की लोक आस्था का उत्सव बन चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.