भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 6 नई कंपनियों का भूमि-पूजन, 1600 लोगों को मिलेगा रोजगार

Updated on 25-07-2025 12:16 PM
भोपाल। 'मध्यप्रदेश में चारों ओर रोजगार की बारिश हो रही है। रोज उद्योग लग रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके काम की वजह से समय बदल गया है। आज कपड़ा भले ही अचारपुरा में तैयार हो रहा है, लेकिन उसे पहनने वाले अमेरिका में बैठे हैं। ये बदलते दौर का समय है। अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा देश है। साधन-संपन्न है। अगर अमेरिका में बड़े पैमाने पर कहीं से निर्यात हो रहा है, तो वह हमारे देश से और मध्यप्रदेश से हो रहा है। यह गर्व करने वाली बात है।

रेडिमेड गारमेंट्स, कॉटन सहित कई चीजों का निर्यात हो रहा है। क्या अमेरिका, क्या इंग्लैंड, चीन तक भारत के कॉटन से कपड़ा बनाकर बेचता है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 जुलाई को कही। वे अचारपुरा में उद्योगपतियो से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 6 नई यूनिटों का भूमि-पूजन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अचारपुरा में एक हफ्ते में पुलिस चौकी खोलने और उद्योगों में काम करने वाले लड़कों को 5 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा भी की। इस मौके पर उद्योगपतियों को आशय पत्र भी बांटे गए।

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का कपास इतना बढ़िया है कि उसकी पूरी दुनिया में अलग साख और धाक है। आज के बदलते समय में रोजगार के लिए, युवाओं को काम दिलाने के लिए, आर्थिक संपन्नता के लिए सरकार ने अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश के कारखाने मेहनत के मंदिर बनते जा रहे हैं। इनसे लोगों की जिंदगी आनंद में गुजर रही है। यह काम की पूजा है। उद्योगपतियों की पूंजी और कर्मचारियों की मेहनत जब इकट्ठी होती है, तो काम भी अद्भुत होता है। हम अपने जीवन को भी सफल करें और देश-प्रदेश के विकास के साथ भी कदम से कदम मिलाकर चलें। आज एक सेक्टर नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य के अवसर हैं। हमने उद्योगों के साथ-साथ किसानों के लिए अहम फैसले लिए हैं। हम किसानों को जलराशि और सिंचाई साधन बढ़ाकर उत्पादकता बढ़ाई जा रही है।

एमपी को बनाएंगे मिल्क कैपिटल

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम के सदस्य हैं, जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। जब 1947 में देश आजाद हुआ तो उसकी अर्थव्यवस्था 15वें नंबर पर थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव-गांव तक सड़कें बिछाईं। साल 2014 में जैसे ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने वैसे ही देश की अर्थव्यवस्था ने विकास करना शुरू कर दिया। 2014 में दसवीं अर्थव्यवस्था वाला भारत आज चौथे नंबर पर है। उसी तरह साल 2003 तक मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये महीना थी, लेकिन आज प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 52 हजार रुपये हो गई है। हमारी सरकार एक तरफ रोजगार के अवसर दे रही है, तो दूसरी तरफ गांवों में सिंचाई के साधन बढ़ा रही है। साल 2003 तक मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, आज 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। हम 5 साल में इसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। मध्यप्रदेश को दूध की राजधानी बनाएंगे।

देश में नंबर-1 होगा मध्यप्रदेश

उन्होंने कहा कि सरकार उद्योंगों में भी काम करने वाली बहनों की आर्थिक मदद कर रही है। हम बहनों की जिंदगी में सुख और आनंद लाने के लिए संकल्पित हैं। हमारी 20 महीने की सरकार ने पंजाब, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरू, कोलकाता सहित कई शहरों में रोजगार के लिए और राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात की, रोडशो किए। इसके अलावा इंग्लैंड, जापान, जर्मनी,दुबई,स्पेन जाकर अपने राज्य में उद्योंगों का नया माहौल बना रहे हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन इंडस्ट्री लग रही हैं। आज भी 416 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1600 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। हम उद्योगपतियों के माध्यम से काम का नया मार्ग खोल रहे हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में देश में नंबर-1 बनेगा। सीएम डॉ. यादव ने अचारपुरा में एक हफ्ते में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहनों के अलावा जो भाई यहां काम करने आएंगे उनको भी 5 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। जहां-जहां रोजगार के कारखाने चलेंगे, वहां-वहां सरकार मदद करती रहेगी।

आने वाला समय एमपी का: एमएसएमई मंत्री कश्यप

एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि एक साल में ही अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र ने नई ऊंचाईयां अर्जित है। आने वाला समय मध्य प्रदेश का है और भविष्य में मध्य प्रदेश का डंका दुनिया में बजेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ऐसा माहौल बना है कि दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति फैक्ट्री खोलने के लिए मध्य प्रदेश आ रहे हैं। अब नया मध्य प्रदेश कृषि के साथ उद्योगों के लिए पहचाना जाएगा। मध्य प्रदेश के युवाओं को उद्योग एवं व्यापार से जोड़ना राज्य सरकार का लक्ष्य है। भोपाल से मात्र 12 किलोमीटर दूर अगरिया छाप में 82 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है।

राज्य में आया करोड़ों का निवेश- पीएस सिंह

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 6 नई औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन किया गया है। जिनमें कुल निवेश 416 करोड़ का है और इससे 1600 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र उद्योग एवं एमएसएमई विभाग द्वारा 200 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जीआईएस के माध्यम से 33.77 लाख करोड़ का निवेश आया है।

कारोबारियों ने क्या कहा

सनाय हेल्थकेयर के डायरेक्टर 23 साल के आदित्य शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगीकरण का वातावरण निर्मित हुआ है। अचारपुरा में हमें सभी अनुमतियां सिंगल विंडो के माध्यम से प्राप्त हुई हैं। हमने यहां 120 करोड़ का निवेश किया है। 200 से 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां निर्मित मेडिसिन को दुनियाभर में निर्यात करेंगे। एसेट्स प्राइवेट लिमिडेट के रौनक चौधरी ने कहा कि हमने गुड़गांव में कंपनी का पंजीयन कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.