ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में 6.78 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

Updated on 28-09-2023 12:37 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को ग्वालियर के वार्ड-5 में 6 करोड 78 लाख रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों में सडक, सीवर, नाली, सामुदायिक भवन सहित विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपनगर में विद्युतीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उपनगर ग्वालियर सहित समूचे शहर की एक भी बस्ती विद्युतीकरण से वंचित नही रहने दी जायेगी। 

श्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में घरों के ऊपर से निकली हुई हाइटेंशन लाइनों को हटाकर मोनो पोल लगाये जा रहे हैं, जिससे यहाँ के निवासी अब अपने घर में दूसरी एवं तीसरी मंजिल का निर्माण कर सकेंगे। साथ ही हाईटेंशन लाइन की वजह से होने वाली अप्रिय घटना की समस्या भी पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। आधुनिक तरीके से हो रहे इस विद्युतीकरण से लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-5 की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कहा कि  मोती झील के हायर सेकेण्ड्री स्कूल को सीएम राइज स्कूल बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे क्षेत्र के नौनिहालों को भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा एवं सुविधा मिलेगी। मोतीझील क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएँ भी घर के नजदीक मिलें, इसके लिए इस क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.