भोपाल में सिविल कांट्रेक्टर की हत्या का मामला:करीबियों की मिली भगत से हत्या की आशंका, संदेहियों से पूछताछ जारी

Updated on 12-07-2025 01:21 PM

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में 6 दिन पहले कार में बंद सिविल इंजीनियर की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस की दो टीमें केस की जांच में जुटी हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और रोड मैप तैयार कर रही है। वहीं दूसरी टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के करीबियों से पूछताछ कर रही है।

मामले में पुलिस अवैध संबंधों के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी। जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई की शाम को सूचना मिलने पर पुलिस पिपलिया जाहिर पीर के करीब बीजासेन फार्म हाउस के पास पहुंची और एक युवक की लगभग तीन दिन पुरानी लाश बरामद की। लाश कार की ड्राइविंग सीट पर पड़ी थी और फूल चुकी थी। इस कारण मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे।

प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था कपिल

पुलिस ने मृतक की पहचान संत आशाराम नगर बागसेवनिया निवासी कपिल शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा (46) के रूप में की थी। कपिल शर्मा सिविल इंजीनियर था और प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। जहां से बुधवार को पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिली।

पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक कपिल की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर कार में छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला है कि कपिल शर्मा गत 3 जुलाई को अपने घर से काम के सिलसिले में निकला था। रात दस बजे तक कपिल शर्मा ने अपने दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ पार्टी भी की थी। इसके बाद दोस्त दीपक अपने घर चला गया था।

जब वह लापता हुआ था तब उसकी दूसरी पत्नी रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित नीलबड़ मायके में थी। वह मायके से लौटकर आई तो पति उसे घर पर नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुआ, तो उसने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कपिल शर्मा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.