कुर्बानी के अवशेष इकट्‌ठा करेगा भोपाल निगम:जोन वार टीमें बनाईं, गाड़ियां घूमेंगी

Updated on 06-06-2025 01:12 PM

राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून शनिवार को मनेगी। इसके बाद 3 दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगी। नगर निगम कुर्बानी के अवशेष इकट्‌ठा करेगा। जिसे आदमपुर खंती में बने रेंडरिंग प्लांट पर ले जाया जाएगा। जहां मुर्गी, बिल्लियों के लिए दाने बनाए जाएंगे।

नगर निगम ने सभी 21 जोन के लिए टीमें भी बनाई है। सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभी 85 वार्डों में गाड़ियां चलाकर कुर्बानी के अवशेष को इकट्‌ठा करें। वहीं, उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इसे लेकर गुरुवार को महापौर मालती राय ने ईद और स्वच्छता विषय पर बैठक भी की। ऐसा पहली बार होगा, जब रेंडरिंग प्लांट में सारा वेस्ट जाएगा और फिर इससे मुर्गी-बिल्लियों के लिए दाने बनाए जाएंगे।

क्या है रेंडरिंग प्लांट? रेंडरिंग प्लांट में पशुओं के शव या मांस के अपशिष्ट को इकट्‌ठा किया जाता है। इनमें खाल, चर्बी, हड्‌डी भी शामिल हैं। प्लांट में शव को छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और फिर उच्च तापमान पर पकाया जाता है। सारी प्रोसेस पूरी करने के बाद जानवरों के लिए दाने तैयार किए जाते हैं।

गली-मोहल्लों में जाकर मीटिंग भी कर रहा निगम कुर्बानी के अवशेषों को इकट्‌ठा करने के लिए तीन दिन नगर निगम की गाड़ियां वार्डों में पहुंचेंगी। ताकि, अवशेष को खुले या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंका जाए। इसके लिए निगमकर्मी गली-मोहल्लों में जाकर बैठकें भी कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.