भोपाल निगम की गाड़ी ने हाथीखाना इलाके में छोड़े कुत्ते:7 मिनट में 9 कुत्तों को ट्रक से उतारा

Updated on 08-12-2024 11:18 AM

भोपाल के हाथी खाना इलाके में नगर निगम की गाड़ी दूसरे इलाके से कुत्ते लाकर छोड़ रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ी से कुत्ते उतारने का एक सीसीटीवी सामने आया है। 7 मिनट के इस सीसीटीवी में ट्रक से 9 से अधिक कुत्तों को उतारा गया। इलाके के लोगों का कहना है कि यह गाड़ी लगातार ऐसा कर रही है। मना करने पर ये डराते-धमकाते हैं। अगर कोई वीडियो बना ले तो उसे डिलीट करा देते हैं।

सेंट्रल गर्वमेंट के एबीसी रूल 2023 का उल्लंघन

एनिमल एक्टिविस्ट स्वाति गौरव ने बताया कि इस तरह से एक इलाकों से दूसरे इलाकों में डॉग्स को छोड़ना गलत है, क्योंकि इसमें वैक्सीनेट और नॉन वैक्सीनेट डॉग्स एक दूसरे के प्रति आक्रामक हो जाते हैं, इससे जहां एक तरफ इनको एक-दूसरे से खतरा होता है तो दूसरी तरफ इससे डॉग बाइट की आशंका भी बढ़ सकती है।

इस तरह से रहवासी इलाकों में कुत्तों को छोड़ने से वे कॉलोनियों में अंदर घुस जाते हैं, इलाके में पहले से मौजूद डॉग और उनके बीच आक्रामकता भी दिखाई देती है, नतीजतन इंसानों में यह डॉग बाइट भी बढ़ सकती है। यह एबीसी रूल 2023 के नियमों का उल्लंघन है।

जहां से उठाया जाता है, उन्हें वहीं छोड़ते हैं

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना ने कहा कि मैंने वीडियो देखा है।जिन डॉग्स को छोड़ा गया है, वह डॉग्स वहीं से उठाए गए हैं। उन्हें वहीं छोड़ दिया गया। नियमानुसार जिस डॉग को जहां से उठाया जाता है वहीं छोड़ा जाता है।

व्यवसायी पर कुत्तों का हमला, पत्थर मारे तो युवतियों ने पीटा

​​​​​​​उधर गोविंदपुरा में शनिवार सुबह 5 कुत्तों ने बाइक सवार प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी कृष्ण रंजन शर्मा पर हमला कर दिया। वे बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। शर्मा ने कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर मारे तो रितु और नम्रता विश्वकर्मा ने उनसे मारपीट की। इन लड़कियों के पालतू कुत्तों ने शर्मा को कई जगह काटा। गोविंदपुरा पुलिस ने रितु और नम्रता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.