भोपाल संभाग को 758 करोड़ रुपए की सौगात‎:भोजपुर का मास्टर प्लान तैयार होगा

Updated on 14-12-2024 01:18 PM

प्रदेश में मनाए जा रहे जनकल्याण पर्व के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल समेत संभाग के पांचों जिलों में सिंगल क्लिक के जरिए 758.92 करोड़ रुपए की लागत से 70 विकास कार्यों का एक साथ भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इनमें 17.59 करोड़ के 5 कार्य भोपाल जिले के हैं। भोपाल समेत सीहोर विदिशा, रायसेन, राजगढ़ जिलों में 329.81 करोड़ के भूमिपूजन और 363.92 करोड़ के लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ हमारा फोकस मानवीय विकास पर भी है। इसलिए उन पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना के लाभ से जोड़ रहे हैं, जो अभी तक वंचित रह गए हैं।

रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने " विरासत से विकास' बाइक रैली को कोलार रोड स्थित गोल जोड़ से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं भी बुलेट चलाकर रैली की अगुवाई की। उनके साथ फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी रैली के आगे चले। इस रैली में हजारों बाइक सवार शामिल हुए।

गौरवशाली स्वरूप देंगे

सीएम ने इस अवसर पर कहा भोपाल के पास मौजूद भोजपुर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित है। इसे भोजेश्वर लोक विरासत स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही इसका मास्टर प्लान और विकास योजना बनाई जाएगी।

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल सिर्फ प्रदेश की राजधानी ही नहीं हैं, बल्कि हमारे सांस्कृति -ऐतिासिक गौरव का प्रतीक भी है।

भोपाल के हर प्रवेश मार्ग को गौरवशाली स्वरूप दिया जाएगा। राजा भोज और सम्राट विक्रम ादित्य के नाम पर राजधानी में भव्य प्रवेश द्वार बनाएं जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.