भोपाल एक्‍सप्रेस सोमवार से 18 दिन तक नहीं चलेगी, श्रीधाम एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों को भी किया निरस्त

Updated on 10-09-2023 04:05 PM
भोपाल। रानी कमलापति से हजरत निजामुदृदीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली शान—ए—भोपाल एक्सप्रेस सोमवार से 28 सितंबर तक 18 दिन दोनों दिशाओं में नहीं चलेगी। इसके कारण रोज भोपाल से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले करीब 2400 यात्री परेशान होंगे। दोनों दिशा से चलने वाली उक्त ट्रेन में इतने यात्री रोजाना सफर करते हैं। जिन्हें अब दूसरा विकल्प खोजना होगा।
इसके साथ-साथ जबलपुर से भोपाल के रास्ते हजरत निजामुदृदीन के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रेलवे ने कुछ और ट्रेनों को भी निरस्त किया है। जिसकी वजह वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्टेशन पर रख—रखाव कामों को बताया है, जो कि वर्तमान में किए जा रहे हैं।

ट्रेन निरस्तीकरण से यात्री मायूस

यात्रियों का कहना है कि शान—ए—भोपाल एक्सप्रेस जैसी ट्रेन को 18 दिन तक नहीं निरस्त कर देना उचित नहीं है। वहीं मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य निरंजन वाधवानी का कहना है कि झांसी स्टेशन से उक्त अवधि में जब दूसरी ट्रेनें गुजर रही हैं तो भोपाल एक्सप्रेस को चलाने में असुविधा नहीं होनी चाहिए थी। भोपाल रेल मंडल से अधिकारियों ने अपनी ट्रेन और यहां के यात्रियों की मुश्किलों को ठोस रूप से नहीं रखा होगा। जिसके कारण इतनी महत्वपूर्ण ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। इस पर पुन: विचार किया जाना चाहिए।

भोपाल एक्सप्रेस इसलिए खास

यह ट्रेन ​भोपाल से दिल्ली के बीच यात्रा के लिए एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेनों में सबसे अनुकूल है, जो दोनों ही दिशाओं से रात को चलती है और सुबह—सुबह ​हजरत निजामुदृदीन व रानी कमलापति स्टेशन छोड़ देती है।

जानें कौन सी ट्रेन कब तक नहीं चलेगी

— ट्रेन 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर व ट्रेन 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस 12 सितंबर से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी।

— ट्रेन 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, ट्रेन 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी।

— ट्रेन 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस 17, 24 सितंबर को, ट्रेन 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 व 25 सितंबर को निरस्त रहेगी।

यात्री यहां से लें जानकारी

— ट्रेनों के निरस्त होने, बदले हुए मार्ग से चलने और उनमें खाली सीटों की संख्या से जुड़ी जानकारी के लिए यात्री रेल सुविधा नंबर 139 पर काल कर सकते हैं। रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पोर्टल पर भी लागइन करके ट्रेनों की स्थिति देख सकते हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर रख—रखाव कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी सूचना झांसी मंडल ने भोपाल को दी थी और भोपाल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को उक्त अवधि में नहीं लेने की बात कही थी, जिसके बाद उक्त ट्रेनों को निरस्त किया है। उक्त अवधि में जिन यात्रियों ने उक्त ट्रेनों में टिकट बुक कराए थे, उन्हें संदेश भेजकर सूचित कर रहे हैं। राशि भी लौटा रहे हैं।

                                                                                  - सूबेदार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल रेल मंडल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.