भोपाल सूना हो गया क्योंकि "गुट्टू भैया" जैसा कोई नहीं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 11-05-2023 05:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा "गुट्टू भैया" के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बजरिया स्थित निवास पहुँचकर पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सहज, सरल, विनम्र और हरदिल अजीज "गुट्टू भैया" सदा सक्रिय रहने वाले समाजसेवी थे। सभी के सुख-दुख में वे पूरा साथ निभाते थे। उनकी लोकप्रियता और भोपालवासियों का उनके प्रति स्नेह और जूनून अद्भुत था। भोपाल सूना हो गया क्योंकि गुट्टू भैया जैसा कोई नहीं है। वे मेरे बड़े भाई के समान थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजन, मित्रों और अनुयायियों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा "गुट्टू भैया" का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.