भोपाल मास्टर प्लान 2047 तैयार, शामिल होंगे 254 गांव:अब हर रहवासी क्षेत्र में कमर्शियल, मेट्रो के दोनों ओर बन सकेंगी 15 मंजिला इमारतें

Updated on 13-08-2025 02:00 PM

राजधानी भोपाल के लिए 20 साल बाद तैयार हो रहा मास्टर प्लान-2047 अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इस पर चर्चा भी हो गई है। जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जा सकता है।

नए ड्राफ्ट में प्लानिंग एरिया को बढ़ाकर 1016.90 वर्ग किलोमीटर कर दिया गया है, जिसमें अब 254 गांव शामिल होंगे। यह 2010 में तैयार हुए मास्टर प्लान-2021 के ड्राफ्ट से 58 गांव ज्यादा हैं। पुराने ड्राफ्ट में 813 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 196 गांव शामिल किए गए थे, लेकिन वह प्लान बाद में वापस ले लिया गया था।

इस बार के मास्टर प्लान में भोपाल को एक आधुनिक और टिकाऊ शहर के रूप में विकसित करने के लिए कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इसमें केंद्र सरकार की शहरी नियोजन गाइडलाइन का पालन किया गया है।

गौरतलब है कि पहले नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एसीएस संजय शुक्ला के तबादले के कारण यह प्रक्रिया थोड़ी रुकी थी। अब नए एसीएस संजय दुबे के कार्यभार संभालने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह ड्राफ्ट जल्द जारी किया जाएगा।

रहवासी इलाकों को 5 जोन में बांटा

ड्राफ्ट में मेन रोड से अलग कॉलोनी की भीतरी सड़कों के पास के रहवासी इलाकों को जनसंख्या घनत्व के हिसाब से 5 रेसिडेंशियल जनरल (RG) में बांटा है। RG-1 से RG-5 तक इन जोन में बताया गया है कि कहां, किस तरह नया विकास या रीडेवलपमेंट हो सकता है।

कृषि जोन में कई काम हो सकेंगे

कृषि जोन को सिर्फ खेती से जुड़े कामों तक सीमित न रखकर मल्टी-यूज जोन बनाया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग और सामुदायिक गतिविधियां भी शामिल होंगी। इससे गांवों में रोजगार के मौके और नियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

हालांकि निर्माण के लिए टीएंडसीपी से अनुमति लेनी होगी। गतिविधियों के लिए निर्धारित FAR (0.2–0.3) और सेटबैक नियम लागू होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.