गंदगी देख नाराज हुईं भोपाल महापौर:एएचओ, दरोगा-सुपरवाइजर का वेतन कटेगा; बीयू मैनेजमेंट को नोटिस

Updated on 19-11-2024 11:59 AM

सफाई व्यवस्था देखने के लिए महापौर मालती राय सोमवार को भोपाल कई इलाकों में पहुंचीं। एक जगह गंदगी पड़ी देख वे नाराज हो गईं। उन्होंने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ), सुपरवाइजर और दरोगा का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय मैनेजमेंट को नोटिस देने के निर्देश दिए।

महापौर राय ने साकेत नगर 9-ए, बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस और दरोगा एवं सुपरवाइजर का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साकेत नगर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने पर सुलभ कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर 1 हजार रुपए का स्पॉट फाइन करने, एम्स के गेट नंबर-3 के सामने निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य रूकवाने, होशंगाबाद रोड पर अवैध रूप से रखी गुमठियां आदि हटवाने को कहा।

साथ ही आरआरएल तिराहे के लेफ्ट टर्न को क्लियर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल, जितेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे।

यहां भी पहुंचीं महापौर महापौर मालती राय ने सोमवार को होशंगाबाद रोड, वीर सावरकर सेतु, आरआरएल तिराहा, एम्स, साकेत नगर, बीडीए मार्केट, बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय, आशिमा मॉल, सागर रॉयल अपार्टमेंट आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। बीयू क्षेत्र में अनेक स्थानों पर कचरे के ढेर पाए जाने पर तत्काल इनकी सफाई कराने की बात कहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.