भोपाल मेट्रो का दूसरा चरण शुरू, राह में आ रहे मकान—दुकान तोड़े, अब आरा मशीनों की बारी

Updated on 06-10-2024 12:21 PM
भोपाल: राजधानी में मेट्रो के दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल मेट्रो के रास्ते में आ रहे निर्माणों को हटाने का काम चल रहा है। शनिवार को मेट्रो की ऑरेंज लाइन की राह में आ रहे 3 मकानों को हटा दिया गया। यह सभी निर्माण पुल बोगदा क्षेत्र में थे। अब आजाद नगर में 20 मकान-दुकानों को भी 10 दिन के भीतर हटाया जाएगा।

अतिक्रमण को हटाने का चल रहा काम


आपको बता दें कि मेट्रों का दूसरा चरण सुभाष नगर डिपो से करोंद तक बनाया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 8.77 किलोमीटर है। 1540 करोड़ रुपए के खर्च से यह निर्माण दो हिस्से में पूरा किया जाएगा। यहां पर मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन जैसे कई काम हो चुके हैं, अब इसकी राह में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद यहां पर निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

निरीक्षण को पहुंचे थे अधिकारी


यहां पर नागरिक अपना अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे हटेंगे नहीं। इसके बाद भोपाल शहर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) आशुतोष शर्मा, भोपाल मेट्रो और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल बोगदा और आजाद नगर का निरीक्षण किया।

लोगों को दी चेतावनी


उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी कि वे नहीं हटेंगे तो जबरन उनका अतिक्रमण हटा देंगे। हालांकि लोगों को शुक्रवार तक दुकान और मकानों का मुआवजा दिया गया और शनिवार को अतिक्रमण हटा दिया गया।

एसडीएम शर्मा के अनुसार आजाद नगर की दुकान और मकान को हटाने के लिए लेागों ने खुद ही सहमति दी है। 10 दिन में वे शिफ्ट हो जाएंगे। अब मेट्रो की राह में बड़ी बाधा पुल बोगदा के पास की आरा मशीन और फर्नीचर कारोबारी हैं, उन्हें भी यहां से हटाया जाना है। प्रशासन ने इन्हें रातीबड़ में बसाने की कार्ययोजना बनाई है। इसके बाद आरा मशीनों को भी जल्द हटाया जाएगा।

इस तरह होगा दूसरा चरण


चरण —1 :


सुभाष नगर डिपो से करोंद तक 8.77 किमी की दूरी होगी, जिसमें से 5.38 किमी हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसका खर्च 650 करोड़ रुपए है। इसका काम जारी है। साढ़े 3 साल में काम पूरा करना है। यहां पर बनने वाले स्टेशनों में पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी, करोंद शामिल हैं।

चरण—2 :


इसकी लंबाई 3.39 किलोमीटर होगी, यह रास्ता अंडरग्राउंड होगा। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड होंगे। 890 करोड़ रुपए की लागत वाले इस काम की शुरुआत शनिवार से हो गई। इसे भी साढ़े 3 वर्ष में पूरा करना है। इस रूट में सुरंगें सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.