भोपाल पुलिस ने दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड 
के पहले केस में पेश किया 250 पन्नों का चालान

Updated on 13-06-2025 02:01 PM

भोपाल। भोपाल में टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड में दर्ज हुए पहले मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने गुरुवार को भोपाल जिला न्यायालय में 250 पन्नों का चालान पेश किया है।

विशेष न्यायाधीश नीलम मिश्रा की अदालत में पेश इस केस में कांड का मुख्य आरोपित फरहान खान और उसका साथी साहिल खान आरोपित है। पुलिस ने जांच के बाद 57 गवाहों की लिस्ट के साथ 240 पेज का चालान पेश किया है। चालान के साथ पीड़िताओं की मेडिकल रिपोर्ट और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अदालत में पेश किए गए हैं।

वीसी के जरिए अदालत में पेश किया

जेल में बंद आरोपित फरहान और साहिल को पुलिस ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया था। बता दें कि 12 अप्रैल को पीड़िता ने अशोकागार्डन थाना क्षेत्र निवासी फरहान खान के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया था।

पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि फरहान ने उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया था। साथ ही उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया था। इस केस के बाद पुलिस ने आरोपित के फोन की जांच की तो उसमें आठ युवतियों के वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस ने उन युवतियों से संपर्क किया तो लगभग सभी पीड़िताएं टीआईटी कॉलेज की निकलीं।

बुर्का पहनने को कहता था, जबरन मांस भी खिलाया

उन्होंने बताया कि फरहान ने दोस्ती कर उनसे दुष्कर्म किया। साथ ही उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित किया। किसी को बुर्का पहनने को कहता तो किसी को जबरन मांस खिलाया। इस पूरी प्रकरण में उसका दोस्त अली, साहिल, साद, नबील और अबरार भी शामिल हैं। अली दो मामलों में दुष्कर्म का आरोपित है।

डांस क्लास के नाम पर देह व्यापार का आरोप

साथ ही साहिल पर डांस क्लास के जरिए देह व्यापार का आरोप है। साद आरोपित फरहान को गांजा पहुंचाता था, जिसे वे जबरन पीड़िताओं को पिलाते थे। नबील व अबरार इन करतूतों के लिए उन्हें अपने किराये का कमरा उपलब्ध करवाते थे। पहले केस में चालान पेश किया गया है। अगले सप्ताह तक सभी प्रकरणों में चालान पेश किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.