भोपाल रेप जिहाद केस-क्लब-90 रेस्टोरेंट पहुंचा राष्ट्रीय महिला आयोग

Updated on 05-05-2025 06:04 PM

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग बेहद गंभीर है। सोमवार दोपहर आयोग की तीन सदस्यीय टीम रायसेन रोड स्थित कॉलेज में पहुंची। टीम ने कॉलेज प्रशासन, अधिकारियों और पीड़ित छात्राओं को पढ़ाने वाले स्टाफ से लंबी पूछताछ की।

टीम ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर भी विस्तार से जांच की। जांच के दौरान ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या पीड़ित छात्राओं ने पहले कभी आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत कॉलेज प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों से की थी।

आयोग की टीम उस रेस्टोरेंट भी गई, जहां कॉलेज छात्राओं को ले जाने के बाद आरोपी फरहान और उसके साथ उनके साथ गलत काम करते थे।

विभाग के प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत की 5 पीड़िताओं की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी भी महिला आयोग की टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। आयोग की टीम ने कॉलेज स्टाफ और संबंधित विभाग प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली।

उस क्लब भी टीम गई जहां छात्राओं को ले जाते थे आरोपी कॉलेज से निकलने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम क्लब-90 रेस्टोरेंट पहुंची। यहां उन्होंने क्लब का जायजा लिया। इसी रेस्टोरेंट में आरोपी पीड़िताओं को ले जाने के बाद गलत काम करते थे। इस बात का खुलासा मुख्य आरोपी फरहान और साहिल ने पुलिस की पूछताछ में किया था।

पुलिस-आयोग के बीच होटल रेडिसन में बैठक सूत्रों के मुताबिक, रविवार को महिला आयोग की टीम और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच होटल रेडिसन में इस केस को लेकर अहम बैठक हुई। टीम ने मामले की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी। महिला आयोग की टीम बाग सेवनिया थाने भी पहुंची थी, जहां केस की शुरुआती कार्रवाई की गई थी।

सख्त कार्रवाई हो, पीड़िताओं को न्याय मिले राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने स्पष्ट किया है कि वह न केवल जांच प्रक्रिया को मॉनिटर कर रही है, बल्कि सभी पक्षों को जरूरी सुझाव भी दिए जाएंगे, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़ित छात्राओं को पूरी तरह न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

जमीनी हकीकत जानने भोपाल पहुंची NCW टीम इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक तीन सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर, हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मला नायक सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो भोपाल पहुंचकर जमीनी हकीकत की जांच कर रहे हैं।

राज्यपाल से मिलीं सकल महिला समाज की महिलाएं इस मामले को लेकर भोपाल सकल समाज की महिलाओं ने सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। महिलाओं ने बताया कि राज्यपाल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हमने फंडिंग करने वाले के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले के बाद हम हिंदू युवतियों को जागरूक करने की योजना बना रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से भी हमारी इसको लेकर बातचीत हो चुकी है।

दो सगी बहनों समेत केस की 6 पीड़िताएं सामने आईं मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो सगी बहनों समेत केस की 6 पीड़िताएं सामने आई हैं। तीन पीड़िताओं ने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। इस घटना के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। 2 मई को भोपाल के 26 प्रमुख चौराहों पर इस लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

बड़ी बहन से दोस्ती की फिर छोटी को भी फंसाया ये साल 2022 की बात है। रायसेन रोड स्थित एक बड़े कॉलेज के बाहर कुछ लड़के-लड़कियां आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपनी बड़ी बहन से मिलने कॉलेज पहुंची। वो भी इस ग्रुप में कुछ देर रुककर बातें करने लगी। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अब वह गैंग्स ऑफ ब्लैकमेलर के सरगना फरहान के टारगेट पर थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.