
भोपाल :मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भव्य समिट 24 और 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे और जिसमें दुनियाभर से निवेशक और प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे। समिट की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए भोपाल शहर को पूरी तरह से सजाया गया है। प्रमुख सड़कों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों को आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगे पोस्टरों से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत बोर्ड लगाए गए हैं, जो मेहमानों को मध्य प्रदेश की गर्मजोशी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराएंगे। शहर की सफाई और यातायात प्रबंधन को भी दुरुस्त किया गया है। समिट के प्रतिभागियों को प्रीमियम और आरामदायक ठहराव देने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म (MPT) ने भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ज़ोन में एक शानदार 4-स्टार टेंट सिटी का निर्माण किया है। इस अस्थायी आवास में 108 प्रीमियम टेंट बनाए गए हैं, जिनकी संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है। समिट में वीआईपी प्रतिनिधियों को विशेष शाकाहारी व्यंजनों का अनुभव मिलेगा, जिसमें भारतीय और वैश्विक व्यंजनों का समावेश किया गया है। मेनू में जैन, वीगन, मिलेट-आधारित और क्षेत्रीय विशेष व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 60 देशों के उद्यमियों को आमंत्रित किया है, ताकि वे राज्य की विशाल निवेश संभावनाओं का अनुभव कर सकें। इस समिट में 13 राजदूत, 6 उच्चायुक्त और कई प्रमुख देशों के कौंसुल जनरल भाग लेंगे। GIS-2025 में जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड और मलेशिया के कौंसुल जनरल के नेतृत्व में एक कूटनीतिक प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। इसके अलावा, यूनाइटेड किंगडम, पोलैंड, नीदरलैंड और कनाडा के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। नेपाल, मोरक्को, जिम्बाब्वे, अंगोला और बुर्किना फासो के राजदूतों ने भी अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। वहीं, रवांडा, सेशेल्स, जमैका, लेसोथो और युगांडा के उच्चायुक्त भी समिट में भाग लेंगे। इस समिट में विभिन्न उद्योगों के दिग्गज शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं: साईबाबा वुटुकुरी, सीईओ, एनएसएल रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड, पिनाकी भट्टाचार्य, संस्थापक, एमडी और सीईओ, एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन, अनुकूल जोशी, निदेशक, पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्रा. लि., अंकित अग्रवाल, सीईओ, इंश्योरेंसदेखो, एस. गणेश कुमार, डिवीजनल चीफ एग्जीक्यूटिव, आईटीसी लिमिटेड, संदीप गर्ग, सीईओ, लैंड्समिल रिन्यूएबल्स, चला श्रीनिवासुलु सेट्टी, चेयरमैन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विवेक भाटिया, एमडी एवं सीईओ, टीकेआईएल इंडस्ट्रीज (पूर्व में थिस्सेनक्रुप इंडस्ट्रीज इंडिया), और संजीव पुरी, एमडी, आईटीसी। प्रमुख कंपनियों में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, एसआरएफ लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड, बार्कलेज, एमओआईएल लिमिटेड, पेटीएम मॉल, ओयो इंडिया, पेप्सिको, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड, और बिड़ला कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार GIS-2025 के माध्यम से राज्य में निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समिट से राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है।---