भोपाल में छात्रा के साथ दरिंदगी, क्लासमेट ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल करते हुए मां-बेटी से की मारपीट

Updated on 10-08-2025 02:08 PM
भोपाल। बिलखिरिया क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा से उसके सहपाठी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपित उसे धमकाने लगा, वहीं जब पीड़िता ने युवक से बात करना ही बंद कर दिया तो आरोपित युवक अपने दोस्तों के साथ उसके घर पहुंचा और पीड़िता व उसके मां से मारपीट की। शिकायत पर बिलखिरिया थाने में आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म और उसके साथियों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

छात्रा से किया दुष्कर्म, फिर किया ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पीड़िता बिलखिरिया क्षेत्र में रहती है। वह कटारा हिल्स इलाके के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसी कालेज में पढ़ने वाले अरविंद सूर्यवंशी, निवासी पिपलानी से उसकी पहचान थी। वर्ष 2022 में आरोपित पीड़िता के घर पहुंचा था। तब घर में अकेला पाकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता के घर जाकर की मारपीट

उधर इससे आहत पीड़िता ने अरविंद से बात करना बंद किया तो शुक्रवार को वह अपने दोस्त रोहित और विजय को लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया, जहां घर के सामने गाड़ी खड़ी करके हॉर्न बजाने लगा। पीड़िता की मां ने जब उन्हें रोका तो तीनों युवक अभद्रता करने लगे और पीड़िता व उसकी मां से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.