भोपाल को 10 सितंबर तक का इंतजार, इंदौर को अगस्त में मिलेगा मेट्रो रैक

Updated on 09-08-2023 01:17 PM

भोपाल। भोपाल और इंदौर में सितंबर 2023 से मेट्रो का ट्रायल रन शुरू करना है। इसके लिए मेट्रो कंपनी ने निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। 24 घंटे काम चल रहा है। ट्रायल रन के लिए 25 से 30 अगस्त के बीच मेट्रो ट्रेन का पहला रैक इंदौर Indore पहुंचेगा, जबकि भोपाल Bhopal के लिए 10 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष नगर तक 4.4 किलोमीटर ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल रन होना है। इसके लिए रेलवे ट्रैक और मेट्रो के स्टेशन बनाने का काम तेज कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर सिविल वर्क 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। फिलहाल स्टेशन के अंदर लिफ्ट लगाने और बिजली से संबंधित कामों को पूरा किया जा रहा है। अंदर से सिविल वर्क पूरा हो चुका है। केवल बारीक काम शेष हैं। अगस्त के अंत तक इस रूट के सभी स्टेशनों व रूट का सिविल वर्क और पटरी बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।


तीन माह चलेगा ट्रायल रन, फिर शुरू होगी यात्रा

सितंबर 2023 से शुरू होने वाला ट्रायल रन तीन माह तक चलेगा। जनवरी 2024 में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग को परखेंगे। उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायरिटी कारिडोर पर मेट्रो संचालन की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार अगले साल मेट्रो प्रायोरिटी कारिडोर पर दौड़ सकती है।


रेलवे ट्रैक व स्टेशन का काम बाकी

अधिकारियों ने बताया कि प्रायरिटी कारिडोर में केवल रेलवे ट्रैक व स्टेशन का काम बाकी है। कारिडोर में आने और जाने के लिए 8.8 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बिछाया जाना है। इसमें 4.2 किलोमीटर ट्रैक बिछा लिया गया है। डीबी सिटी माल, केंद्रीय विद्यालय और रानी कमलापति स्टेशन के पास मेट्रो स्टेशन का काम अंतिम चरण में है।


मेट्रो की बोगी के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री का इंतजार

मेट्रो ट्रेन कैसी होगी, इसकी जानकारी देने के लिए मेट्रो का माक अप (मेट्रो की बोगी की प्रतिकृति) भोपाल आ चुका है। स्मार्ट पार्क में स्ट्रक्चर बनाकर इसे स्थापित किया गया है। साथ ही यहां तंबू लगा दिया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री से अनावरण के लिए तिथि नहीं मिलने की वजह से इसे शहरवासियों के लिए खोला नहीं गया। आम लोग माक अप या मेट्रो के डिब्बे में पहुंचकर टीवी, अलार्म, इलेक्ट्रिक कनेक्शन सहित अन्य चीजों का अवलोकन कर सकेंगे। डिब्बे में 50 लोगों के बैठने और 250 लोगों के खड़े होने का इंतजाम किया गया है।

भोपाल और इंदौर में मेट्रो कारिडोर का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री की मंशानुसार प्रायरिटी कारिडोर में सितंबर से ट्रायल रन करना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

                                                                                - मनीष सिंह, एमडी, मप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.