रीवा जेल में बंद भोपाल के युवक से मारपीट:मां का आरोप- जेल अफसर को 50 हजार रुपए नहीं दिए तो बेटे को अधमरा कर दिया

Updated on 08-06-2024 12:37 PM

भोपाल के युवक को रीवा जेल में पीटने का मामला सामने आया है। वह हत्या के केस में सजा काट रहा है। 12 मई को उसे नर्मदापुरम जेल से रीवा जेल में ट्रांसफर किया गया है। युवक की मां का आरोप है कि जेल में एक चक्कर अधिकारी (अष्टकोण प्रभारी) ने बेटे से सुकून से जेल काटने के नाम पर 50 हजार रुपए देने की मांग की थी। रकम नहीं देने पर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है।

उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। तब कोर्ट की शरण ली, न्यायालय ने बेटे से मुलाकात के आदेश दिए। इसके बाद बेटे से मुलाकात कराई गई। जेल में उसकी हालत बेहद खराब है, उसे कंधे पर दो लोग मुलाकात खिड़की तक लाए थे। तमाम प्रयासों के बाद भी जेल में बेटे को उपचार नहीं दिया जा रहा है। दोषियों पर कार्रवाई के लिए भी उन्होंने कोर्ट की शरण ली है।

जानिए कैदी की मां क्या बोलीं

ऐशबाग इलाके में रहने वाली सिद्दीका कुरैशी ने बताया कि उनका बेटा शादाब कुरैशी हत्या के केस में सजायाफ्ता है। बीती 12 मई को बेटे को नर्मदापुरम जेल से रीवा जेल के लिए ट्रांसफर किया गया है। जेल में दाखिल होते ही उससे रकम की मांग की जाने लगी। एक चक्कर अधिकारी ने पचास हजार रुपए देकर इत्मीनान के साथ जेल काटने की बात कही थी।

करीब एक हफ्ते बाद भी जब रकम की मांग पूरी नहीं की गई तो शादाब के साथ जमकर मारपीट की गई। उनके दोनों पैर तोड़ दिए गए। सिर और आंख में भी गंभीर चोट है। शरीर पर जगह-जगह निशान हैं। जेल में उसका इलाज भी नहीं कराया जा रहा है। उसके साथ मारपीट की सूचना फोन पर मिली थी, तब मैं दूसरे बेटे अनस के साथ रीवा गई। वहां शादाब की मुलाकात पर दो महीने की रोक का हवाला देकर उसे मिलवाने से इनकार कर दिया।

कई बार प्रयास करने पर भी मुलाकात नहीं करने दी गई। हम गरीब लोग हैं, रकम देकर मुलाकात करना आसान होता पर हमारे पास पैसा नहीं था। बेटे के लिए भी अगर पचास हजार रुपए दे दिए होते तो उसके साथ इस बेरहमी से मारपीट नहीं होती। पैसों के खातिर ही उसे पीटा गया है। हम उसके साथ बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई चाहते हैं।

जेलर बोले- आरोप निराधार

रीवा जेल के जेलर योगेंद्र परमार ने बताया- शादाब के साथ मारपीट के आरोप निराधार हैं। सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत भी परिजनों ने वापस ले ली है। बंदी पूरी तरह से स्वस्थ्य है। स्वयं शादाब ने अपने बयानों में किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की डिमांड करने की बात से इनकार किया है। 3 दिन पहले ही शादाब और परिजनों की मुलाकात हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.