भोपाल के सेंटर हेड से पूछताछ, हार्डडिस्क जब्त:फिटजी की संपत्ति कुर्क कर छात्रों की फीस लौटाई जाएगी

Updated on 30-01-2025 01:39 PM

छात्रों से फीस लेने के बाद कोचिंग बंद करने वाले फिटजी के चेयरमैन डीके गोयल दिल्ली में नहीं हैं। नोटिस तामील कराने दिल्ली पहुंची भोपाल पुलिस ने गोयल के ऑफिस में स्टाफ को नोटिस थमाया। स्टाफ ने बताया कि दो दिन पहले ही डीके गोयल पुड्डुचेरी गए हैं। टीम ने स्टाफ को हिदायत दी है कि लौटने के बाद वह पूछताछ के लिए भोपाल आ जाएं।

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि बाकी आरोपी मनीष आनंद और राजीव बब्बर टीम को ऑफिस में मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भोपाल सेंटर का काम वहीं से होता था। इधर, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि बच्चों की फीस रिकवरी के लिए कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग की कुर्की कर रकम वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कागजी खानापूर्ति की जा रही है।

मंगलवार को भोपाल में पूर्व सेंटर हेड सुमित श्रीवास्तव से पुलिस ने पूछताछ की। भोपाल के सेंटर से 2 हार्ड डिस्क और 2 कार जब्त की गई हैं। सभी आरोपी बातों से पुलिस को उलझा रहे हैं।

15 दिसंबर को बंद हो गया था भोपाल का सेंटर

फिटजी भोपाल का सेंटर 15 दिसंबर के आसपास बंद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने फिटजी के चेयरमैन डीके गोयल, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनीष आनंद, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राजीव बब्बर और भोपाल ब्रांच के पूर्व सेंटर हेड सुमित श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब सेंटर के चेयरमैन से पूछताछ होना बाकी है।

हार्ड डिस्क में मिलेगा फीस का रिकॉर्ड... 

भोपाल ब्रांच के पूर्व सेंटर हेड सुमित श्रीवास्तव से पूछताछ के बाद पुलिस ने ब्रांच का रिकॉर्ड जब्त किया है। थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि सेंटर से जब्त हार्ड डिस्क में छात्रों की संख्या, फीस और सेंटर पर रहे कर्मचारियों की जानकारी है।

हार्ड डिस्क और दस्तावेजों से पता चलेगा सेंटर पर कितने छात्रों का एनरोलमेंट था। उनसे कितनी फीस जमा करवाई गई। माना जा रहा है कि 12 से 15 करोड़ रुपए फीस वापस करनी होगी। फीस वापस लेने के लिए अभिभावक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.