भारत-पाक तनाव पर भोपाल के शहर काजी बोले:देश की हिफाजत इस्लाम में फर्ज

Updated on 10-05-2025 11:34 AM

भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में पहली बार भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी का बयान सामने आया है। उन्होंने देशवासियों से शांति, अमन और भाईचारे की अपील करते हुए कहा कि "जहां इंसान रहता है, वहां उसकी जान-माल, इज्जत और आबरू की हिफाजत करना इस्लामी नजरिए से भी फर्ज है। शहर काजी ने कहा कि देश से मोहब्बत और उसकी सुरक्षा करना न सिर्फ कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि मजहबी तौर पर भी यह इंसान का फर्ज बनता है। "हम जहां रह रहे हैं, उस मुल्क की हिफाजत करना हमारी जिम्मेदारी है।

शहर काजी ने कुरान का हवाला देते हुए कहा, "हजरत इब्राहीम अलेह सलाम ने दुआ की थी कि ऐ अल्लाह, इस शहर को अमन का शहर बना दे। आज हमें भी यही सीख लेनी चाहिए कि हम जहां रहें, वहां के लिए अमन और शांति की दुआ करें। उन्होंने आगे कहा, "अल्लाह ने हमें अपनी हिकमत से इस देश में पैदा किया है। हमारी दुआ है कि हमारा देश और प्रदेश अमन, चैन और तरक्की का गहवारा बने।

सीमा पर तैनात जवानों को दी दुआ काजी मुश्ताक अली ने सरहद पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए दुआ की। उन्होंने कहा, "हम दुआ करते हैं कि अल्लाह हमारे देश के बहादुर जवानों की हिफाजत करे और उन्हें कामयाबी अता फरमाए। वे हमारे अमन और सुरक्षा के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। आखिर में उन्होंने कहा, "जो लोग अमन और भाईचारे के लिए मेहनत कर रहे हैं, अल्लाह उनकी हिफाजत और मदद करे। अल्लाह पूरी इंसानियत को सही राह दिखाए और हमारे मुल्क को हमेशा के लिए सुकून और सलामती का मर्कज बना दे।"

काजी साहब ने सख्त लहजे में कहा, "जो लोग इस देश की अमन-ओ-शांति में खलल डालना चाहते हैं, अल्लाह ऐसे लोगों के मंसूबों को नाकाम करे। उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा गलती से कला लिखे झंडे को पैरों से रौंदने की घटना पर उन्होंने कहा कि, "यह सिर्फ एक गलतफहमी थी। इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल देना ठीक नहीं है।

दो दिन पहले रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में दी थी प्रतिक्रिया इससे पहले शहर काजी ने हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था इस्लाम में ‘जिना’ यानी बलात्कार जैसे अपराध के लिए बेहद सख्त सजा का प्रावधान है। जिसमें दोषी को सार्वजनिक रूप से पत्थर मार-मार कर मौत की सजा दी जाती है या 100 कोड़े मारे जाते हैं। काजी ने साफ कहा कि इस्लाम में ऐसे दरिंदों की कोई जगह नहीं है और सरकार को ऐसे आरोपियों पर रहम नहीं, सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि 'जिना" एक इस्लामी कानूनी शब्द है। जिसका मतलब है नाजायज यौन संबंध। ऐसा यौन संबंध जो इस्लामी शरीयत के अनुसार वैध (निकाह के तहत) नहीं है।

काजी नदवी ने कहा, "इस्लाम में रेप को सबसे गंभीर अपराधों में गिना गया है। शरीयत के मुताबिक, अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति ऐसा गुनाह करता है तो उसे सार्वजनिक रूप से पत्थर मार-मार कर मौत की सजा दी जाती है।

अगर वह अविवाहित है तो उसे 100 कोड़े लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम की शिक्षाएं बहुत साफ हैं- जिना यानी बलात्कार या अवैध संबंध हराम है। किसी गैर-महिला को गलत नजर से देखना भी इस्लाम में गुनाह है। "जो लोग इस्लाम का नाम लेकर ऐसे कृत्य करते हैं, वे इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं और खुद को बर्बाद कर रहे हैं। अल्लाह के इस कानून को लागू करने में कोई नरमी नहीं होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.