भोपाल की मेडिकल स्टूडेंट की पचमढ़ी में मौत:दोस्तों के साथ हिल स्टेशन घूमने आई थी; पिता रेलवे में हैं अफसर

Updated on 31-12-2024 12:48 PM

भोपाल से हिल-स्टेशन पचमढ़ी घूमने आई एक एमबीबीएस मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7.45 बजे से 8.20 बजे के बीच गिरिराज होटल पचमढ़ी की है। छात्रा अपने दोस्तों के साथ आई थी।

सोमवार सुबह छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उल्टियां करने लगी। इसके बाद उसे साथी हॉस्पिटल ले गए। कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण फिलहाल अज्ञात है। पचमढ़ी थाना पुलिस ने पिपरिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया।

आज ही भोपाल लौटना था छात्रा नित्या पिता मदनलाल साहू (21) गैलेक्सी सिटी अवधपुरी, भोपाल की रहने वाली है। वह भोपाल के RKMC मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। नित्या अपने दोस्तों मुस्कान रंधावा, तनिष्क सक्सेना और पुष्पक गंधारे के साथ घूमने 29 दिसंबर को आई थी। पचमढ़ी की गिरिराज होटल में उन्होंने दो रूम बुक किए। एक रूम में छात्रा अपनी फ्रेंड के साथ रुकी और दूसरे रूम में बॉयज फ्रेंड्स रुके थे। सोमवार को वंदे भारत ट्रेन से भोपाल लौटना था।

हार्ट अटैक की आशंका सोमवार को उसे अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। परिजन देर शाम को मृतका का शव भोपाल ले गए। एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने बताया मेडिकल छात्रा दोस्तों के साथ में पचमढ़ी आई थी। छात्रा को उल्टियां हो रही थी।

भोपाल में रेलवे अफसर हैं पिता छात्रा के मामा मुकेश साहू ने बताया, मृतका के पिता मदनलाल साहू भोपाल रेलवे मंडल में चीफ टीएनसी हैं। मौत की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता और परिजन भोपाल से पचमढ़ी पहुंचे। शव का पिपरिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ। मामा साहू ने कहा कि भांजी नित्या की मौत कैसे हुई, इसकी जांच होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.