मिर्जापुर-3 में नजर आएंगे भोपाल के उदय अठरौलिया:अली फजल के साथ बूढ़े गैंगस्टर पहलवान के किरदार में दिखेंगे

Updated on 16-04-2024 12:33 PM

गैंगस्टर्स पर आधारित वेब सीरीज मिर्जापुर-3 IPL खत्म होने के बाद रिलीज होगी। यह बात सीरीज में लाखा पहलवान की अहम भूमिका निभाने वाले उदय अठरौलिया ने बताई।

बता दें, उदय अठरौलिया भोपाल के रंगमंच कलाकार हैं। उन्होंने इससे पहले वे फिल्म खानदानी शिफाखाना, बजरंगी भाईजान, वीरप्पन और गब्बर इज बैक और महारानी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

अली फजल के साथ है कैमियो
उदय बताते हैं कि वह इस वेब सीरीज में अली फजल के साथ कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में कालीन भैया भी नहीं है, और हमारे पहलवानों का कार्यक्रम करने के लिए मैं अली फजल (गुड्‌डू पंडित) के साथ नजर आऊंगा।

उन्होंने बताया कि पहले सीजन के बाद दूसरे में मेरा रोल नहीं था। मगर मैं तीसरे सीजन में और बूढ़ा हो गया हूं, एक गैंगस्टर पहलवान के रूप में नजर आऊंगा। इस फिल्म के रोल की बात करूं तो यह मुझे कास्टिंग वे कंपनी द्वारा रोल मिला था। इसमें मुझे अभिषेक बैनर्जी और अनमोल अहूजा ने सिलेक्ट किया था। इससे पहले मैं उदय मिर्जापुर 1 में पहलवालों के सरदार के रूप में नजर आया था।

टेलर कन्हैया लाल पर बन रही फिल्म में भी रोल
उदय बताते हैं कि इसके अलावा एक और अन्य फिल्म 'लल्ला' में DSP की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म राजस्थान के चर्चित मर्डर केस टेलर कन्हैया लाल पर बन रही है। मैं इस फिल्म में खुद एक डीएसपी की भूमिका में हूं। जो कि एक निगेटिव किरदार है। इस फिल्म में मशहूर कलाकार विजय राज भी दिखाई देंगे। बता दें, राजस्थान के उदयपुर में 28 जून 2022 को टेलर कन्हैया लाल की 2 हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

भोपाल आकर खूब खाई बिरयानी
उदय हाल ही में भोपाल आए थे। उन्होंने बताया कि भोपाल मेरी कर्मभूमि है। हमने यहीं से एक्टिंग सीखी है। मैं यहां मेरे मित्र और वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखक संजय मेहता के जन्म दिन के कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। यहां पर मैंने खूब बिरयानी खाई। भारत भवन देखा, और बोट क्लब पर घूमा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.