भोपाल का अर्बन टाइगर मॉडल पीलीभीत-जयपुर जैसे शहरों में किया जाएगा लागू
Updated on
30-05-2023 06:21 PM
भोपाल, भोपाल का अर्बन टाइगर मॉडल उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल स्थित पीलीभीत, राजस्थान की राजधानी जयपुर और मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित देश भर में उन शहरों में लागू किया जाएगा, जिनसे जंगल सटे हैं और बाघों की आवाजाही रहती है। यह निर्णय सोमवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की बैठक में लिया गया।
दरअसल, एनटीसीए के 30 सदस्यों ने रविवार को भोपाल का अर्बन टाइगर मॉडल का भ्रमण किया था। उन्होंने बाघों की निगरानी के लिए लगाए गए ईआई सर्विलांस सिस्टम और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस की प्रशंसा की थी। सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फारेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम) में आयोजित बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई है। जिसमें सदस्यों ने देश के ऐसे सभी शहरों में इस व्यवस्था को लागू करने पर सहमति जताई है, जिनसे जंगल जुड़े हैं और उनमें बाघ सक्रिय हैं। इसके लिए मैनेजमेंट प्लान बनाने को कहा गया है।
बैठक में भोपाल में बाघ भ्रमण क्षेत्र में कालोनियां विकसित होने पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने राज्य सरकार को इस क्षेत्र में निर्माण पर रोक लगाने के सुझाव दिए। सदस्यों ने यह सुझाव भी दिया कि बगैर किसी ठोस शोध के टाइगर रिजर्व और बाघ भ्रमण क्षेत्रों में कोई प्रयोग न किया जाए। प्रयोग करने से पहले यह भी देखा जाएगा कि किए गए शोध के परिणाम सकारात्मक आए हैं या नहीं।
एनटीसीए के सदस्यों ने देशभर के संरक्षित क्षेत्रों के बीच कारिडोर विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारों को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए और दो संरक्षित क्षेत्रों को जोड़ने वाले गलियारे में आने वाले खुले क्षेत्रों में हरियाली बढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से बाघ-मानव द्वंद्व को रोका जा सकता है। विशेषज्ञों की यह चिंता इसलिए भी है, क्योंकि देश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…