भूपेंद्र यादव बोले- कांग्रेस ने डा. आंबेडकर को लोकसभा जाने से रोका, समाज में द्वंद फैलाने वालाें को दें जवाब

Updated on 28-08-2023 12:33 PM

भोपाल । भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक को केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इस दौरान भ्रम फैलाए जाएंगे। हमें इनका जवाब देना होगा। समाज के अंदर द्वंद फैलाने वालों को जवाब देने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा नियमित बैठकें कर समाज को जागरूक करे। 150 सीटों के विजय संकल्प के अभियान को लेकर आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डा. भीमराव आंबेडकर को लोकसभा में जाने से रोका। उन्हें भारतरत्न न मिले, इसका षड़यंत्र किया। भाजपा गरीब मुक्त भारत के लिए काम कर रही है, इसलिए मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव जीतना होगा।

अजा मोर्चा को हारने वाले बूथों पर अधिक ध्यान दें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा को हारने वाले बूथों पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा। आज मुस्लिम समाज का भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार की योजनाओं से इस वर्ग का जीवन स्तर बदला है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग का सबसे अधिक वोट भाजपा को मिला है। मोर्चा कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर सरकार की नीतियों से रूबरू कराकर उन्हें भाजपा के प्रति विश्वास दिलाना है।

26 हजार बूथों को जीतने के लिए करना होगा काम

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी करनी होगी। चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों को हमें विकास कार्यों के बल पर जवाब देना होगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों की सूची बनाकर सतत संपर्क और उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें। मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश के 26 हजार अनुसूचित जाति वर्ग के मतदान केंद्रों पर छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वाएं। छोटे स्तर पर सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, चिकित्सक, फेरी वाले व अन्य लोगों का बड़ा संपर्क और अनुभव होता है, उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.