विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई, अनियमितता बरतने वाले आठ ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

Updated on 28-07-2025 11:35 AM
भोपाल। नगरीय निकायों के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने वाले आठ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। आठ कंपनियों के ठेकेदारों को उनके कार्यों आदि के परीक्षण के बाद ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई। यह कंपनियां आगामी निविदा प्रकियाओं में भाग नहीं ले सकेंगी
विकास कार्यों की थी समीक्षा

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने हाल ही में विकास कार्यों की समीक्षा की थी और नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों ने कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निविदा प्रक्रियाओं को प्रभावित किया है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

8 कंपनियां ब्लैक लिस्ट

नगरीय प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया है उनमें खरगोन की मेसर्स यादव ट्रेडर्स, इंदौर की मेसर्स हेमंत जैन एंड एसोसिएट्स, इंदौर के मेसर्स कार्तिक इंटरपाईजेस, शिवपुरी के मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन, बिहार के चम्पारण की मेसर्स विक्की कुमार तुरकोलिया, बिहार के पटना के मेसर्स यशोदा मार्केटिंग, उत्तर प्रदेश के कानपुर के मेसर्स के.एल.डी. क्रिएशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि और नागौद के मैसर्स पौराणिक ट्रेडर्स शामिल हैं।

इसके अलावा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 44 निविदाकारों द्वारा निविदा स्वीकृत होने के उपरांत अनुबंध की कार्रवाई नहीं करने से गुण दोष के आधार पर सस्पेंशन और ब्लैकलिस्टिंग पर भी विचार किया जा रहा है।

अन्य ठेकेदारों के खिलाफ भी जांच की प्रक्रिया जारी

आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग द्वारा गुणवत्ता सुधार और कार्यों की धीमी गति को दुरुस्त करने के लिए एक मिशन के रूप में की जा रही है। इसके तहत ठेकेदारों द्वारा की गई अनियमितताओं और खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है और अब वे भविष्य में लोक निर्माण विभाग के पोर्टल पर काली सूची में दर्ज होंगे। अन्य ठेकेदारों के खिलाफ भी जांच की प्रक्रिया जारी है और उन्हें जल्द ही ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.